सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

आग लगने से गेहूं की फसल जलकर हुई राख

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार के पास स्थित इलाइचीपुर मौजा में मंगलवार को करीब चार बजे आग लगने से तीन बीघा गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई।

अमरेन्द्र प्रताप सिंह
  • Apr 30 2024 6:47PM
जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार के पास स्थित इलाइचीपुर मौजा में मंगलवार को करीब चार बजे आग लगने से तीन बीघा गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई। नगरवासियों ने कड़ी मसक्कत से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार कांशीराम कालोनी स्थित कान्हा गोशाला के पास नपा अपना कूड़ा डंप करती है। अज्ञात कारणों से कूड़ा में आग लग गया था। सूचना मिलते ही नपाकर्मी व फायर बिग्रेड मौके पर पहुँचकर आग को दोपहर 12 बजे तक बुझा दिये तथा आश्वस्थ होकर चले गये। दोपहर बाद खेत में खड़ी गेहूँ की फसल से अचानक आग की लपटे उठने लगी। देखते ही देखते आग तेज चल रही पछुवा हवा का सहारा पाकर विकराल रूप धारण कर बगल के खेत की फसल को भी अपने आगोश में ले लिया। यह देख नगरवासी खेतों की तरफ दौड़े तथा लाठी व डंडा की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिये लेकिन गेहूँ की फसल को बचा पाने में असफल रहे। आगलगी में शांति देवी व मालती देवी का ढ़ाई बीघा तथा लालसा यादव का दस बिस्सा गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता व अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहाँ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कूड़े से निकली आग से गेहूँ की फसल जलकर राख हुई है। कूड़ा न गिराने को लेकर तीखी बहस करते हुए गुस्साये लोगों ने नारेबाजी करना शुरु कर दिया। मौजूद लोगों ने बताया कि नपा द्वारा कूड़ा गिराने से लोगों को दुर्गन्ध का सामना करना पड़ता है तथा आये दिन कूड़े में आग लगती है जिससे वातावरण दूषित होने के साथ ही फसल में आग लगने भय बना रहता है। इसकी वजह से साइफन बन्द हो गया जिससे पानी निकासी की समस्या जटिल हो गई है। हल्का लेखपाल विजय कुमार व सर्वेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा बताया कि जले हुए फसल की क्षति का आकलन रिपोर्ट उच्चाधिकारी को प्रस्तुत किया जायेगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार