लूट और झूठ कांग्रेस की पहचान बन गई है : राजीव चंद्रशेखर
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के विरुद्ध चुनावी मैदान में उतरे राजीव चंद्रशेखर ने यह भी दावा किया कि 4 जून को लोकसभा चुनावों की मतगणना के दिन इतिहास बनेगा।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के विरुद्ध चुनावी मैदान में उतरे राजीव चंद्रशेखर ने दावा किया कि 4 जून को लोकसभा चुनावों की मतगणना के दिन इतिहास बनेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने केरल और तमिलनाडु में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और दक्षिण भारत से इस बार उसे 60 के करीब सीटें मिलेंगी।
दक्षिण भारत में भाजपा 60 सीटें जीतेगी
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि दक्षिण भारत में मुझे लगता है कि भाजपा 60 सीटें जीतेगी। भाजपा की अभी 39 सीटें हैं। कांग्रेस का चुनाव प्रचार झूठ, डीप फेक वीडियो और डिसइन्फॉर्मेशन पर रहा है। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलांगाना के प्रचार में कांग्रेस ने लूट और झूठ का प्रयोग किया है। यह लोग झूठ फैलाते हैं कि हम संविधान बदलेंगे, लेकिन ऐसा कुछ होने नहीं जा रहा है।
कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि लूट और झूठ कांग्रेस की पहचान बन गई है। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा संवैधानिक संशोधन किए और हम पर आरोप लगाती है। कांग्रेस की रणनीति वीडियो से छेड़छाड़ कर झूठ फैलाने की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ये भी साफ कर दिया है कि कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी से आरक्षण लेकर मुसलमानों को दे रही है। कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है, भले ही यह संविधान के खिलाफ है।
केरल में 9 सीटों पर हमारी कांटे की टक्कर है
मतदान प्रतिशत घटने पर राजीव चंद्र शेखर ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि शुरुआती दो चरणों में मतदान प्रतिशत कम रहा है। किंतु, हमारे वोटर बूथ तक आए हैं। केरल या तमिलनाडु के लोग जानते हैं कि पीएम मोदी एक बार फिर आने वाले हैं। यह भी जानकारी मिल रही है कि केरल में कांग्रेस के समर्थकों ने हमको वोट दिया है। केरल में 9 सीटों पर हमारी कांटे की टक्कर है।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प