सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

दुनिया की सबसे अहम पार्टी है भाजपा, वॉल स्ट्रीट जनरल का दावा

पीएम मोदी इस वक्त देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं।

Shashi Priya Singh
  • Mar 21 2023 6:45PM

भारतीय जनता पार्टी इस वक्त देश में एक बेहद ही लोकप्रिय पार्टी बन चुकी है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि लगातार दो बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी के हौसले बुंलद है और पार्टी तीसरी बार यानी साल 2024 के चुनावों में भी जीतने का हुंकार भर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता भी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। पीएम मोदी इस वक्त देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। अब भारतीय जनता पार्टी को लेकर वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी लेख में लिखा है कि भाजपा दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पार्टी है और इसे कम नहीं आंका जा सकता है।

2024 में भाजपा की जीत का अनुमान

वॉल स्ट्रीट जनरल ने अपनी लेख में साल 2024 में भारत की जीत का अनुमान भी जातया है। इस आलेख में अमेरिका की इंडो-पैसेफिक रणनीति के लिहाज से भारत और जापान को अहम बताया गया है। इसमें कहा गया है कि भाजपा ने लगातार दो लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की है और लगता है कि 2024 में भी वह एक बार फिर से सत्ता में आ जाएगी। वॉल्टर रसेल लिखते हैं, 'आने वाले भविष्य में भाजपा ही भारत के अहम फैसले लेने की स्थिति में होगी। उसकी मदद के बिना चीन की शक्ति को नियंत्रित करने की अमेरिकी रणनीति का अमल में आना संभव नहीं होगा।'

मुस्लिम ब्रदरहुड-लिकुड पार्टी से तुलना

वॉल्टर रसेल ने कहा ने कहा है कि मुस्लिम ब्रदरहुड की तरह, भाजपा पश्चिमी उदारवाद के कई विचारों और प्राथमिकताओं को खारिज करती है, यहां तक कि यह आधुनिकता की प्रमुख विशेषताओं को भी अपनाती है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की तरह, भाजपा एक अरब से अधिक आबादी वाले देश को वैश्विक महाशक्ति बनाने की उम्मीद करती है। इजरायल में लिकुड पार्टी की तरह, भाजपा लोकलुभावन बयानबाजी और पारंपरिक मूल्यों के साथ मूल रूप से बाजार समर्थक आर्थिक रुख को जोड़ती है, यहां तक कि यह उन लोगों के गुस्से को भी प्रसारित करती है, जिन्होंने महानगरीय, पश्चिमी-केंद्रित सांस्कृतिक और राजनीतिक अभिजात वर्ग द्वारा बहिष्कृत और तिरस्कृत महसूस किया है।

इस आलेख में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का भी जिक्र है। योगी सरकार के बारे में लिखा गया है कि लगभग 200 मिलियन की आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को शिया मुसलमानों का मजबूत समर्थन हासिल है। मीड ने लिखा, "भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं, साथ ही उनके कुछ आलोचकों के साथ गहन बैठकों के बाद मुझे विश्वास है कि अमेरिकियों और पश्चिमी लोगों को आम तौर पर एक जटिल और शक्तिशाली आंदोलन के साथ और अधिक गहराई से जुड़ने की जरूरत है। इस आलेख में भाजपा की मुस्लिम और ईसाई बहुल इलाकों में भी जीत का जिक्र किया गया है। वॉल्टर रसेल मीड ने कहा कि भाजपा को पूर्वोत्तर भारत के ईसाई बहुल राज्यों में भी सफलता मिली है। इसके अलावा 20 करोड़ से अधिक की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में उसे बड़ा समर्थन हासिल है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार