सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सनातन धर्म से प्रभावित होकर हैदर शेख बना हरि नारायण, अब जिहादी दे रहे है उन्हें जान से मारने की धमकी

सनातन धर्म से प्रभावित होकर मध्य प्रदेश के इंदौर में हैदर शेख नामक एक शख्स ने इस्लाम धर्म त्याग दिया। इसके बाद पूरे विधि-विधान से और कानूनी रूप से हिंदू धर्म अपना लिया और हैदर शेख से हरि नारायण बन गया।

Ankur Pratap
  • May 3 2024 1:15PM
सनातन धर्म से प्रभावित होकर मध्य प्रदेश के इंदौर में हैदर शेख नामक एक शख्स ने इस्लाम धर्म त्याग दिया। इसके बाद पूरे विधि-विधान से और कानूनी रूप से हिंदू धर्म अपना लिया और हैदर शेख से हरि नारायण बन गया। किंतु, अब उन्हें उनके जिहादी पड़ोसी ही जीने नहीं दे रहे हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनके घर पर पत्थर से हमला भी किया गया। जिसके बाद हरि नारायण ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

आठ मुस्लिम लोगों ने हिंदू धर्म अपना लिया था

सनद रहे कि मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खजराना मंदिर में 27 अप्रैल 2024 को आठ मुस्लिम लोगों ने हिंदू धर्म अपना लिया था। हैदर शेख से हरि नारायण बने एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर हमला किया। हरि नारायाण ने अब इस मामले में थाने में शिकायत दी है। इस शिकायत में हरि नारायण ने कहा है कि धर्म परिवर्तन करने के कारण जिहादी समुदाय के कुछ लोगों ने उनको धमकी दी और उनके घर पर पत्थराव भी किया।

जान से मारने की दी जा रही है धमकी 

अपनी शिकायत में हरि नारायण ने कहा है कि जिहादी समुदाय के लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के कारण से उन्हें कही आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। हरि नारायण ने अपने आवेदन में कहा है कि उसने 27 अप्रैल को खजराना मंदिर परिसर में धर्म परिवर्तन किया था और वो हैदर से हरि नारायण बन गए थे। जिसके बाद से लगातार उन्हें जिहादी समुदाय के लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

इंदौर कलेक्टर को भी जानकारी दी थी

हरि नारायण ने बताया है कि इस घटना को लेकर उसने इंदौर कलेक्टर को भी 29 अप्रैल को जानकारी दी थी। लेकिन, इसके बाद उनके घर पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पथराव किया गया और उन्हें मारने की कोशिश भी की गई। घर पर पत्थर फेंकने के बाद कई शीशे भी टूट गए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार