सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

अयोध्या की तरह काशी और मथुरा में भी भव्य मंदिरों के निर्माण को लेकर उत्सुक है लोग : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर अल्पसंख्यकों की तरफदारी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जिहादियों से कभी भेदभाव नहीं किया।

Ankur Pratap
  • May 16 2024 1:08PM

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अयोध्या की तरह काशी ओर मथुरा में भी भव्य मंदिरों के निर्माण को लेकर लोग काफी उत्सुक है। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के 400 से ज्यादा सीटें जीतने के साथ ही अयोध्या की तरह काशी और मथुरा में भी भव्य मंदिरों के निर्माण को लेकर उत्सुक है। सिंह ने कहा कि जब मोदी ने गैस सिलेंडर, मुफ्त राशन, गरीबों के लिए घर और शौचालय जैसी सुविधाएं प्रदान की, तो कोई भेदभाव नहीं किया। लाभार्थियों में हिंदू और मुस्लिम दोनों शामिल थे।

गिरिराज सिंह ने क्या कहा?

भाजपा नेता ने कहा कि यह पिछली कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के विपरीत था, जब मुसलमानों को तरजीह दी गई और तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यक समुदाय का होने की खुले तौर पर वकालत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक जैसे राज्य में, जहां कांग्रेस सत्ता में है, सभी मुसलमानों को हिंदू पिछड़े वर्गों का नुकसान करते हुए चुपचाप ओबीसी घोषित कर दिया गया। बिहार में कांग्रेस के राजद जैसे सहयोगी दल भी ऐसा ही करने का इरादा रखते हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे को राहुल गांधी का भोंपू बताया

पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 2019 में 300 से ज्यादा सीटें मिलने के बाद सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया। इस बार, 400 से अधिक सीटों के साथ, सरकार विरासत के साथ विकास की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही अयोध्या में एक मंदिर बनवा लिया है। अब, काशी और मथुरा में भी भव्य मंदिर होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसते हुए उन्हें राहुल गांधी का भोंपू बताया। बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर भाजपा नेता स्मृति ईरानी से हार के बाद अमेठी से भागने का आरोप लगाया और दावा किया कि कांग्रेस नेता रायबरेली में हारेंगे। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार