सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

पीएम मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है : राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

Ankur Pratap
  • May 19 2024 8:53PM
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। राजनाथ सिंह ने ओडिशा के संबलपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत रायराखोल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबलपुर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हैं। सिंह ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह तक, सभी देश से गरीबी खत्म करने में असफल रहे हैं। लेकिन, मोदी पहले पीएम हैं, जो इस देश में गरीब लोगों के दुखों को कम कर सके हैं।

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले दस वर्षों के दौरान भारत के गरीब लोगों को पक्का घर, घरों में पाइप से पानी, मुफ्त रसोई गैस, मुफ्त खाद्यान्न, शौचालय और कई अन्य सुविधाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने वादे के मुताबिक अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण सुनिश्चित किया, जिससे आलोचक चुप हो गए। सिंह ने कहा कि राम लला अपने मंदिर में आ गए हैं, अब भारत में राम राज्य स्थापित होगा। राजनाथ सिंह ने लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाली आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं करने को लेकर ओडिशा की बीजू जनता दल सरकार की आलोचना की।

ओडिशा की खराब स्थिति के लिए कांग्रेस और बीजद दोनों जिम्मेदार हैं

राजनाथ सिंह ने कहा कि सत्ता में आने पर बीजेपी सरकार ओडिशा के लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड जारी करेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि वे मोदी सरकार की गरीब हितैषी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए कमल के निशान पर वोट डालें। बीजेपी नेता सिंह ने कहा कि ओडिशा में बीजेपी की सरकार बनते ही लोगों को पक्का घर, पाइप से पानी, आयुष्मान भारत कार्ड और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि ओडिशा की खराब स्थिति के लिए कांग्रेस और बीजद दोनों जिम्मेदार हैं। कांग्रेस ने राज्य में 50 साल और बीजद ने 25 साल तक शासन किया है। सिंह ने दावा किया कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने देश के सभी नागरिकों को कोविड रोधी टीकों की दो खुराक मुफ्त प्रदान कीं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार