सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की सियासत कर रही है : शाहनवाज हुसैन

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन पूरी तरह चुनाव हार रही है। किंतु, वह इस चुनाव में देश की जनता को डराना चाहती है।

Ankur Pratap
  • Apr 25 2024 3:16PM
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन पूरी तरह चुनाव हार रही है। किंतु, वह इस चुनाव में देश की जनता को डराना चाहती है। कांग्रेस पार्टी की नजर देश के लोगों की संपत्ति पर है, और यही वजह है कि उन्होंने घोषणा पत्र में संपत्ति के सर्वे की बात की। कांग्रेस पूरी तरह अर्बन नक्सल के प्रभाव में है। 

कांग्रेस की नजर अब विरासत पर 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने कहा कि हम लोगों ने कहा है कि भारत की संपत्ति पर भारत के लोगों का अधिकार है। किसी घुसपैठियों का नहीं। भारत में हर जाति-धर्म के लोग रहते हैं। जब अनाज हम देते हैं तो बहुत गरीब लोगों के लिए देते हैं। आयुष्मान भारत का कार्ड देते हैं तो बिना कोई भेदभाव के देते हैं। अकाउंट में पैसा डालते हैं, तब भेदभाव नहीं करते हैं। किंतु, कांग्रेस की नजर और उनके साथियों की नजर अब विरासत पर भी है। 

कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए  

कांग्रेस को तुरंत देश से माफी मांगनी चाहिए और सर्वे की बात जो उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कही है, उस पंक्ति को वापस लेना चाहिए। हमारे पीएम मोदी जी कहते हैं कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार गरीब का है, दलित का है, आदिवासी का है, पिछड़ों का है। जब हम गरीब कहते हैं तो इसमें कोई जाति-धर्म नहीं आती। हम सबके लिए करते हैं। किंतु, कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की सियासत कर रही है। जिसको हम कहीं से भी स्वीकार नहीं कर सकते। 

शाहनवाज हुसैन ने क्या कहा?

हुसैन ने कहा कि जो हमारे सामने घमंडिया गठबंधन है वो आधे तो जेल में है आधे बेल पर है। वह इस तरह की बातें करते रहते हैं लेकिन उनके कहने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। हम लोग कांग्रेस से यह मांग करते हैं कि कांग्रेस वालों ऐसा काम ना करो। घुसपैठियों की खातिर देश की संपत्ति का बंटवारा करने का इरादा मत करो।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार