सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सालाना 2.8 फीसदी की दर से बढ़ रही है भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था : राजीव चंद्रशेखर

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि देश की घरेलू डिजिटल अर्थव्यवस्था हर वर्ष 2.8 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रही है।

Ankur Pratap
  • May 22 2024 2:14PM
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि देश की घरेलू डिजिटल अर्थव्यवस्था हर वर्ष 2.8 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रही है। 2027-28 तक यह 1 लाख करोड़ डॉलर हो जाएगी। इस अवधि तक इंडिया एआई मिशन का मूल्य भी दोगुना हो जाएगा। 

राजीव चंद्रशेखर ने क्या कहा? 

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए समर्पित इंडिया एआई मिशन का मूल्य भी इस अवधि तक 10,000 करोड़ रुपये से दोगुना होकर 20,000 करोड़ रुपए हो जाएगा। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि पीएम मोदी के दृष्टिकोण से डिजिटल अर्थव्यवस्था सालाना 2.8 फीसदी की दर से बढ़ रही है। हम पहले से ही दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था हैं। 

युवा भारतीयों को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि पीएम मोदी ने युवा भारतीयों को आगे लाकर उन्हें विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया। प्रतिभाशाली उद्यमी बनाया, जिनका आज दुनिया सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले 2026-27 तक डिजिटल अर्थव्यवस्था के 1 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद थी। लेकिन, कई वजहों से इस लक्ष्य को एक वर्ष के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार