सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

भारत की विरासत पर कांग्रेस की है कुदृष्टि : सुधांशु त्रिवेदी

आज इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक ऐसा बयान दिया, जिसको लेकर भाजपा उन पर हमलावर हो गई। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सैम पित्रोदा पर निशाना साधा है। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी का कहना है कि देश की विरासत पर कांग्रेस की कुदृष्टि है।

Ankur Pratap
  • Apr 24 2024 5:15PM
आज इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक ऐसा बयान दिया, जिसको लेकर भाजपा उन पर हमलावर हो गई। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सैम पित्रोदा पर निशाना साधा है। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी का कहना है कि देश की विरासत पर कांग्रेस की कुदृष्टि है। त्रिवेदी ने शक जताया कि सैम पित्रोदा का बयान कहीं भविष्य में हार्ड करेंसी के बेस को ध्वस्त करने का बड़े राजनीतिक षडयंत्र का हिस्सा तो नहीं हैं।

सैम पित्रोदा का बयान विदेशी शक्तियों से प्रेरित 

राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान विदेशी शक्तियों से प्रेरित हैं। विदेश का जो उदाहरण उन्होंने दिया है, उसमें 45 प्रतिशत तक टैक्स लगता है। विश्व एक साथ आगे बढ़ रही है। डॉलर की हार्ड करेंसी के रूप में भविष्य अनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कई बार रेट ऑफ इंटरेस्ट बढ़ाए हैं, इसके बाद भी कम नहीं हो रहा है। दुनिया भविष्य में हार्ड करेंसी के रूप में गोल्ड की तरफ आगे बढ़ रही है।

हर साल सात हजार टन सोना भारत में खरीदा जाता है  

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हर साल सात हजार टन सोना भारत में खरीदा जाता है। गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपने पास सोना रखना चाहता है। क्या आप उस बचत के ऊपर 45 प्रतिशत टैक्स लगाना चाहते हैं। जो उदाहरण सैम पित्रोदा ने दिया है इसका मतलब यह हुआ कि भविष्य में विश्व में जो हार्ड करेंसी हो सकती है, जिसका बेस भारत में हो सकता है। सैम पित्रोदा का बयान उस बेस को ध्वस्त करने का बड़े राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा तो नहीं हैं। 

विदेश के माइंड सेट से बाहर आइए 

राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पीएम मोदी ने भी कहा है कि कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। सुधांशु त्रिवेदी ने सैम पित्रोदा को लताड़ लगाते हुए कहा कि हमारे यहां सोना कोई एसेट नहीं है। विदेश के माइंड सेट से बाहर आइए। उन्होंने कहा कि सनातनी पूजा में सोना रखता है। शादी विवाह में गरीब से गरीब आदमी हाथ में सोना देता है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार