विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज इस महोत्सव का दूसरा चरण है। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास हैं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं।
राज्य दोपहर 3 बजे तक मतदान %
असम 60.32
बिहार 44.24
छत्तीसगढ़ 63.92
जम्मू् कश्मीर 57.76
कर्नाटक 50.93
केरल 51.64
मध्य प्रदेश 46.50
महाराष्ट्र 43.01
मणिपुर 68.48
राजस्थान 50.27
त्रिपुरा 68.92
यूपी 44.13
पश्चिम बंगाल 60.60