सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UPSC CSE Prelims 2024 Postponed : लोकसभा चुनाव के चलते स्थगित हुई UPSC की परीक्षाएं, जानिए कब होगा एग्जाम?

लोकसभा चुनाव के कारण UPSE की परीक्षा टल गई है। पहले यह परीक्षा 26 मई को होनी थी लेकिन अब UPSE की परीक्षा 16 जून 2024 को कराई जाएगी।

Priyanshi Nigam
  • Mar 20 2024 12:53PM

 

लोकसभा चुनाव के कारण UPSC की परीक्षा टल गई है। पहले यह परीक्षा 26 मई को होनी थी लेकिन अब UPSE की परीक्षा 16 जून 2024 को कराई जाएगी। कैंडीडेट्स के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के कुछ दिन पहले ऑनलाइन मिडियम से जारी किए जाएंगे। आईएस, आईपीएस ,आईएफस के अधिकारियों का चयन करने के लिए UPSC की ओर से हर साल सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम के कारण आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2024 को स्थगित करने का फैसला लिया । UPSC भारतीय वन सेवा परीक्षा-2024 के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट भी आयोजित करता है, जो 26 मई से 16 जून तक होनी थी। इसे भी स्थगित कर दिया गया । लोकसभा चुनाव का शेड्यूल जारी होने के बाद आयोग UPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। स्थगित की गई परीक्षाएं  26 मई से शुरू होने वाली थी। दरअसल, UPSC की प्रारंभिक परीक्षा और लोकसभा चुनाव की तारीक क्लैश हो रही थी, जिस वजह से परीक्षा को टाल दिया गया।

इस साल 1,000 से ज्यादा वेकैंसीस भरी जाएंगी

 हाल ही में UPSC अधिसूचना ने बताया है कि इस वर्ष की परीक्षा के माध्यम से लगभग 1,056  वेकैंसीस भरी जाएंगी। UPSE द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में तीन चरण होते हैं: प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू। इसका उद्देश्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) जैसी माननीय भूमिकाओं के लिए अधिकारियों का चयन करना है।

इतने पदों पर होनी है भर्ती

 इस UPSC की ओर से कुल 1206 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से भारतीय प्रशासनिक सेवा( IAS) सिविल सेवा के लिए 1056 निर्धारित हैं वहीं भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए 150 पद आरक्षित हैं।

19 अप्रैल से शुरू होंगे लोकसभा चुनाव

 बता दें कि इलेक्शन कमीशन ने बीते शुक्रवार लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल जारी किया था। जिसमे बताया गया है कि लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 01 जून तक सात चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार