सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सीवान में लालू यादव पर बरसे सीएम हिमंत सरमा, कहा- अगर मुसलमानों को आरक्षण देना है तो पाकिस्तान चले जाओ

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बिहार के सीवान जिले में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम सरमा ने कांग्रेस और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा।

Ankur Pratap
  • May 18 2024 6:51PM
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बिहार के सीवान जिले में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम सरमा ने कांग्रेस और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नाना पटोले ने कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी तो हम राम मंदिर का दोबारा शुद्धिकरण करेंगे। हमें पहले बताइए कि सोनिया गांधी हिंदू हैं या ईसाई? ये कांग्रेस पार्टी अभी भी राम मंदिर के पीछे पड़ी है। लालू यादव अभी भी राम मंदिर के पीछे पड़े है। उनका अभी भी मन है कि अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो वे दोबारा रामलला को टेंट में ले आएंगे।

क्या भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण देना संभव है?

बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर ने हमें संविधान दिया। संविधान में लिखा है कि एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण मिलना चाहिए। अब लालू यादव कह रहे हैं कि मुसलमानों को आरक्षण दो। क्या भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण देना संभव है? कर्नाटक सरकार ने पिछड़े वर्गों के आरक्षण को लूटकर मुसलमानों को दिया। आंध्र प्रदेश में पिछड़े कोटे से मुसलमानों को आरक्षण दिया गया है। अगर मुसलमानों को आरक्षण देना है तो पाकिस्तान चले जाओ और वहां आरक्षण दो। भारत में ऐसा कभी नहीं होगा।

हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा?

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमने असम में 700 मदरसे बंद कर दिए और किसी ने इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई। क्यों? क्योंकि यह नया भारत है। मुल्ला बनाने की दुकान खोलने नहीं दूंगा। डॉक्टर, इंजीनियर बनाने का काम करूंगा। हमें 400 सीटें चाहिए ताकि हम समान नागरिक संहिता ला सकें, कृष्ण जन्मभूमि मंदिर बना सकें, ज्ञानवापी मंदिर बना सकें और मुसलमानों को आरक्षण देना बंद कर सकें। आगे उन्होंने कहा कि कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान में है। मोदी जी को 400 सीटें दीजिए और हम पाकिस्तान से कश्मीर ले लेंगे। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार