सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Maharashtra : गठबंधन के कारण उद्धव ठाकरे के सामने कुछ ज्यादा ही झुक गई कांग्रेस : मिलिंद देवड़ा

आम चुनाव से पहले राज्यसभा सांसद और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पर हमला बोला। देवड़ा ने कहा कि गठबंधन की वजह से कांग्रेस पार्टी कुछ ज्यादा ही उद्धव ठाकरे के सामने झुक गई है।

Ankur Pratap
  • Apr 18 2024 8:49PM
Maharashtra : आम चुनाव से पहले राज्यसभा सांसद और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पर हमला बोला। देवड़ा ने कहा कि गठबंधन की वजह से कांग्रेस पार्टी कुछ ज्यादा ही उद्धव ठाकरे के सामने झुक गई है। मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) को कांग्रेस पार्टी ने कुछ ज्यादा ही सीटें दे दी हैं। दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ने उस पार्टी के सामने आत्मसमर्पण किया है, जिस पर न तो वे भरोसा करते हैं और न ही गठबंधन सहयोगी के रूप में महत्व देते है।

सीट शेयरिंग पर अंतिम मुहर लग चुकी है


सनद रहे कि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और एनसीपी (SP) शामिल हैं। तीनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग समझौते पर अंतिम मुहर लग चुकी है। समझौते के तहत ठाकरे की पार्टी मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई उत्तर-पूर्व और मुंबई उत्तर-पश्चिम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तो वहीं, कांग्रेस केवल दो- मुंबई उत्तर और मुंबई उत्तर-मध्य पर चुनाव लड़ेगी। 

कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंचाया है

समझौते पर कटाक्ष करते हुए मिलिंद देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को यह समझौता रास नहीं आया। मुंबई की 5 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इस साल सिर्फ 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस मुंबई प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने इसी कारण से अपना अंसतोष व्यक्त किया है। उन्होंने दावा किया कि जब 2019 में महाविकास अघाड़ी गठबंधन बना था तो मुझे भी कुछ ऐसा ही महसूस हुआ था। मैं उनके असंतोष को समझ सकता हूं। देवड़ा ने कहा कि ठाकरे की मांगों को मानकर पार्टी ने अपने नेताओं को नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंचाया है। 

अतुल लोंढे ने क्या आरोप लगाया?

महाराष्ट्र कांग्रेस इस बीच चुनाव आयोग पहुंची है। प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंढे ने आयोग को लिखे पत्र में कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना प्रचार के दौरान एमएसआरटीसी बसों पर अवैध रूप से बैनर लगाकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। लोंढे ने आरोप लगाया कि बैनरों में प्रमुख रूप से पीएम मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार की तस्वीरें और शिवसेना चुनाव चिन्ह लगा हुआ है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार