सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

हरदोई में गणपति विसर्जन में हिन्दू लड़की से छेड़छाड़, शर्मसार हुई किशोरी ने उठाया जानलेवा कदम

हरदोई जिले में गणेश विसर्जन से लौट रही 15 साल की हिन्दू लड़की से मोहम्मद अफजाल ने छेड़छाड़ की। इससे आहत होकर किशोरी ने अपनी जीवन लीला समाप्त करना का कदम उठाया।

Sonam gurung
  • Sep 27 2023 2:02PM

उत्तर प्रदेश में हिन्दू महिलाओं व किशोरियों के साथ दरिंदगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं हरदोई जिले में गणेश विसर्जन से लौट रही 15 साल की हिन्दू लड़की से मोहम्मद अफजाल ने छेड़छाड़ की। इससे आहत होकर किशोरी ने जानलेवा कदम उठाया।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार की शाम को पिहानी कस्बे की है। जहां गणेश विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। यहां पर किशोरी भी गई हुई थी। इसी दौरान अफजल नाम के एक युवक ने किशोरी से छेड़खानी की। मौके पर मौजूद भीड़ ने  आरोपी को पकड़कर पीट दिया और स्थानीय पुलिस को सौप दिया। लेकिन कुछ देर बाद पुलिस ने अफजल को बरी भी कर दिया।

साथ ही लोगों ने आरोप भी लगाए कि गणेश विसर्जन के दौरान किसी मुस्लिम व्यक्ति का यहां आना कैसे संभव हो पाया। स्थानीय पुलिस क्या करती रही।

अफजल की हरकत से शर्मसार हुई 15 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। समय रहते मां ने देख लिया और दुपट्टा काटकर उसे नीचे उतारा। जिसके बाद लड़की को तुरंत ही मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए लड़की को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया हालत गया। खुदकुशी के मामले देखते हुए सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी और एसएचओ पिहानी सुनील दत्त कौल ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जांच पड़ताल की ओर बयान दर्ज किए।

जिसके बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर मुकदमा दर्ज किया। बता दें कि यूपी पुलिस आरोपी मोहम्मद अफजल को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए लेकर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में गाड़ी धीरे होने पर किसी पुलिसकर्मी की रिवाल्वर छीनकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए पीछे भागी तभी अफजल फायरिंग करने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी को गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया और इलाज जारी है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार