सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराना भाजपा का संकल्प है : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी को भंग कर देना चाहिए।

Ankur Pratap
  • Apr 30 2024 5:08PM
Gujarat : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को 'डूबता जहाज' बताया। सिंह खंडवा लोकसभा सीट के निवर्तमान सांसद और भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में मांधाता में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में करिश्मा हो गया। सूरत से भाजपा का प्रत्याशी निर्विरोध जीत गया और इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने पर्चा वापस लेकर बीजेपी को समर्थन दे दिया। यह बीजेपी के प्रति जनता के अगाध स्नेह को दर्शाता है जो लगातार बढ़ता जा रहा है। 

राजनाथ सिंह ने क्या कहा? 

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। आजाद भारत में कांग्रेस के प्रत्याशी 20 बार निर्विरोध चुने गए हैं। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या तब लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा नहीं हुआ था? सिंह ने कहा कि कांग्रेस वह डूबता जहाज है जिसमें छेद हो चुका है और इस जहाज को डूबने से दुनिया की कोई भी ताकत रोक नहीं सकती। इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया और भाजपा में शामिल हो गए।

कांग्रेस पार्टी को भंग कर देना चाहिए 

रक्षा मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी को भंग कर देना चाहिए। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने उनकी बात नहीं मानी। अब भारत की जनता गांधी के कहे मुताबिक कांग्रेस को समाप्त करने पर आमादा है। उन्होंने कटाक्ष किया कि अगर आप दस साल बाद किसी बच्चे से पूछेंगे कि क्या वह कांग्रेस को जानता है, तो वह कहेगा-कौन कांग्रेस? कांग्रेस की यह हालत हो गई है। 

सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देश में संपत्ति के सर्वेक्षण संबंधी बयान और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा की विरासत कर संबंधी टिप्पणी पर भी निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसे प्रस्ताव देश की जनता को मंजूर नहीं हैं और वैश्विक अर्थशास्त्रियों ने इन प्रस्तावों को बहुत खतरनाक खेल बताया है। सिंह ने यह भी कहा कि देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराना भाजपा का संकल्प है और ऐसा सुनिश्चित करने के लिए नियम-कायदों में जरूरी संशोधन किए जाएंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार