सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

इसरो द्वारा अपने विभिन्न मिशनों के लिए विकसित की गई तकनीक से निजी क्षेत्र की 400 कंपनियों को लाभ हुआ है : एस सोमनाथ

इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में अंतरिक्ष क्षेत्र को अगले 5 से 10 वर्षों में 9 से 10 अरब डॉलर का उद्योग बनाने की परिकल्पना की है।

Ankur Pratap
  • May 12 2024 4:33PM
इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में अंतरिक्ष क्षेत्र को अगले 5 से 10 वर्षों में 9 से 10 अरब डॉलर का उद्योग बनाने की परिकल्पना की है। सोमनाथ ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष उद्योग वृद्धि और विकास के नए क्षेत्र के रूप में देश में निजी क्षेत्र के लिए जबरदस्त अवसर दे रहा है। 

एस. सोमनाथ ने क्या कहा?

सोमनाथ ने एक समारोह में एनईएसटी समूह की प्रमुख कंपनी एसएफओ टेक्नोलॉजीज की कार्बन कटौती पहल का अनावरण करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि इसरो द्वारा अपने विभिन्न मिशनों के लिए विकसित की गई तकनीक से निजी क्षेत्र की 400 कंपनियों को लाभ हुआ है। 

SFO टेक्नोलॉजीज का इसरो के साथ घनिष्ठ संबंध है


सनद रहे कि SFO टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियां भारत सरकार द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र में नई नीतिगत पहलों का लाभ उठा रही है। SFO टेक्नोलॉजीज का इसरो के साथ कई वर्षों से घनिष्ठ संबंध है। दोनों ने चंद्रयान और आदित्य मिशनों के लिए आरएफ उप-प्रणाली, एंटीना सिस्टम के निर्माण और लॉन्च वाहनों के लिए क्रायोजेनिक इंजन नियंत्रण प्रणाली जैसे कई कार्यक्रमों में काम किया है। 

निजी कंपनियों के लिए एक जबरदस्त अवसर प्रदान कर रहा है


एसएफओ टेक्नोलॉजीज का इसरो के साथ कई वर्षों से घनिष्ठ संबंध है। दोनों ने चंद्रयान और आदित्य मिशनों के लिए आरएफ उप-प्रणाली, एंटीना सिस्टम के निर्माण और लॉन्च वाहनों के लिए क्रायोजेनिक इंजन नियंत्रण प्रणाली जैसे कई कार्यक्रमों में कार्य किया है। इसरो प्रमुख ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष उद्योग वृद्धि और विकास के एक नए क्षेत्र के रूप में निजी कंपनियों के लिए एक जबरदस्त अवसर प्रदान कर रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार