सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कांग्रेस पूरे देश में धर्म आधारित आरक्षण लागू करना चाहती है : PM मोदी

पीएम मोदी ने अररिया के फारबिसगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत को आर्थिक और सामरिक ताकत बनाने वाला चुनाव है।

Ankur Pratap
  • Apr 26 2024 7:28PM
पीएम मोदी ने अररिया के फारबिसगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत को आर्थिक और सामरिक ताकत बनाने वाला चुनाव है। पीएम मोदी ने इस दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में डाले गए वोटों का वीवीपैट के माध्यम से सौ फीसदी सत्यापन की मांग की याचिका को खारिज किए जाने के बाद विपक्ष पर हमला बोला।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस वाले इंडी गठबंधन को ना संविधान और ना लोकतंत्र की परवाह है। ये लोग वही हैं, जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का हक छीना। ये लोग मतदान केंद्र और बैलेट पेपर लूट लेते थे। गरीबों को वोट डालने के लिए बिहार में लोग घरों से बाहर नहीं निकलने देते थे। दलित-पिछड़ों को डंडे के जोर पर घर से निकलने पर रोकते थे। अब जब EVM की ताकत देश को मिली तो उनसे ये बर्दाश्त नहीं हो रहा। ये ईवीएम को बंद करने का खेल खेल रहे हैं।

जंगलराज के दौर को याद कर लोग आज भी सिहर उठते हैं

पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस के शासन काल की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जंगलराज के दौर को याद कर बिहार के लोग आज भी सिहर उठते हैं। इन्होंने करोड़ों लोगों को तरसा कर रखा। जिनके पास खेत-खलिहान थे, उसे नौकरी के नाम पर लिखवा लिया। नौकरी थी तो तनख्वाह ले ली। गाड़ी जिनके पास है, उनसे गाड़ी ले ली। जो लोग थोड़े सामर्थ्यवान थे, उनका अपहरण करवा लिया। यही राजद और कांग्रेस के शासन का तरीका था।

राजद, कांग्रेस को संविधान की परवाह नहीं है 

पीएम मोदी ने कहा कि उनका कहना है कि देश के संसाधनों पर पहला हक उनके वोट बैंक का है। कांग्रेस पूरे देश में धर्म आधारित आरक्षण लागू करना चाहती है। कांग्रेस कर्नाटक का आरक्षण मॉडल लागू करना चाहती है। इन्होंने ओबीसी कोटे के 27 प्रतिशत आरक्षण में चोरी कर इसे मुसलमानों को देने का षड्यंत्र किया है। इनकी नजर ओबीसी के हक पर है। राजद, कांग्रेस को संविधान की परवाह नहीं है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार