सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

'उन्होंने रत्न भंडार की चाबियां खो दीं', राजनाथ सिंह ने ओडिशा की बीजद सरकार पर लगाया आरोप, जनता से किया भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार के द्वार खुलवाने का वादा

राजनाथ सिंह ने कहा 'पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर में भारत की छवि मजबूत हुई है। पीएम मोदी ने जी20 सम्मेलन के दौरान ओडिशा की संस्कृति को दर्शाया और दुनिया का कोई अंतरराष्ट्रीय नेता नहीं था, जिसने कोणार्क चक्र के साथ तस्वीर नहीं ली थी।'

Geeta
  • May 20 2024 12:24AM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओडिशा के संबलपुर में धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। संबलपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चुनाव लड़ रहे हैं। 

 

जनसभा में राजनाथ सिंह ने जनता से वादा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार के द्वार खुलवाए जाएंगे। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार के द्वार खुलवाए जाएंगे। पीएम मोदी भी ओडिशा में अपनी जनसभाओं में ऐसा ही वादा कर चुके हैं। 

 

राजनाथ सिंह ने कहा, 'जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह सभी देश से गरीबी को हटाने में असफल रहे, लेकिन मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने गरीबों की परेशानियों को समझा और उन्हें कम किया।'

 

राजनाथ सिंह ने कहा कि 'गरीबों को पक्का घर, हर नल को जल, मुफ्त गैस सिलेंडर, मुफ्त अनाज, शौचालय आदि चीजें देश के गरीबों को बीते 10 वर्षों में ही मिली हैं।' ओडिशा की बीजद सरकार पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 'बीजद सरकार में आयुष्मान योजना लागू नहीं की गई, जैसे ही राज्य में भाजपा सत्ता में आएगी तो लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा भारत अकेला देश है, जहां लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन दी गई। महामारी के दौरान गरीबों को 5 किलो मुफ्त राशन दिया गया।'

 

राजनाथ सिंह ने कहा 'पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर में भारत की छवि मजबूत हुई है। पीएम मोदी ने जी20 सम्मेलन के दौरान ओडिशा की संस्कृति को दर्शाया और दुनिया का कोई अंतरराष्ट्रीय नेता नहीं था, जिसने कोणार्क चक्र के साथ तस्वीर नहीं ली थी।'

 

 रक्षा मंत्री ने कहा कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है और अब पीओके के लोगों ने पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ विद्रोह शुरू कर दिया है। हमें पीओके को लेने के लिए लड़ाई लड़ने की जरूरत नहीं है और पीओके के लोग अपने आप भारत में मिल जाएंगे। 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार