सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Bihar : नीतीश कुमार 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले देंगे 10 लाख लोगों को नौकरी : सम्राट चौधरी

Bihar : राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा दावा किया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं दावा करता हूं कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले जो नीतीश कुमार ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था उसे पूरा किया जाएगा।

Ankur Pratap
  • May 3 2024 2:15PM
Bihar : राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा दावा किया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं दावा करता हूं कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले जो नीतीश कुमार ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था उसे पूरा किया जाएगा। और एक-एक व्यक्ति के नाम और लिस्ट के साथ हम लोगों के बीच जाएंगे। साथ ही, उनको बताएंगे कि हमने किस तरीके से 10 लोगों को नौकरी दी। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की सरकार नहीं है, जो कहे कुछ और करें कुछ।

गांधी परिवार पर भी जमकर बरसे

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस अमेठी की सीट पर उनके पूरा खानदान चुनाव लड़ रहे थे,  वहां से राहुल गांधी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भाग खड़ी हुई है। सनद रहे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। राहुल की मां सोनिया गांधी 2004 से इस सीट से लोकसभा चुनाव जीतती आई हैं। अब जब यह तय हुआ है कि इस सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने एक बयान में बताया कि राहुल गांधी रायबरेली और किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।

अमेठी में एक दिलचस्प मुकाबला टल गया है

सनद रहे कि किशोरी लाल शर्मा वह प्रमुख व्यक्ति हैं, जिन्होंने गांधी परिवार की गैर-मौजूदगी में दोनों प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों का काम-काज संभाला। शर्मा भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राहुल गांधी के रायबरेली सीट से मैदान में उतरने से अमेठी में एक दिलचस्प मुकाबला टल गया है। इस सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दूसरी बार मैदान में हैं। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार