आज दुनिया उस भारत को जानती है जो दुनिया के विकास को गति दे रहा है : PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने आज महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। राज्य के उस्मानाबाद की सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव देश के स्वाभिमान का है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। राज्य के उस्मानाबाद की सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव देश के स्वाभिमान का है। आपने दस साल पहले का समय देखा है, आप आज का समय भी देख रहे हैं। आज दुनिया उस भारत को जानती है जो दुनिया के विकास को गति दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब किसानों के हिस्से की खाद भी लूट ली जाती थी। किसानों को यूरिया के लिए लाठियां खानी पड़ती थी। लेकिन, बीते दस वर्षों में किसानों को हमने यूरिया की कमी नहीं आने दी। पिछले साल ही हमने खाद पर किसानों को 2.5 लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिसका चंद्रयान वहां पहुंचता है, जहां कोई नहीं पहुंचा। वो भारत, एक साथ 100 सैटेलाइट भेजता है। वो भारत, जो गगनयान को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है। वो भारत, जिसने मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन बनाई। वो भारत, जिसने दुनिया के करोड़ों लोगों की जान बचाई। वो भारत, जो बड़े से बड़े युद्ध से भी अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाल कर लाता है। पीएम मोदी ने कहा कि आपका जीवन बदलने के लिए दिन-रात काम करता हुं। वहीं INDI गठबंधन वाले मोदी को बदलने के लिए पूरी ताकत लगा रहें है। मैं आपका जीवन बदलना चाहता हूं लेकिन वे मुझे बदलना चाहते हैं।
'मोहब्बत की दुकान' में फेक वीडियो बिकने लगे हैं
पीएम मोदी ने ये भी कहा कि जिनके घोटाले मैंने रोके हैं, वो मोदी से नाराज होंगे या नहीं? वो मोदी को गालियां देंगे या नहीं? आजकल ये इसी काम में लगे हैं। इनकी हालत यह है कि झूठ नहीं चलता है तो AI के द्वारा हमारे चेहरे का उपयोग करके उनकी 'मोहब्बत की दुकान' में फेक वीडियो बिकने लगे हैं। ये फेक वीडियो बना रहे हैं। मोदी की आवाज को और मोदी के भाषण का उपयोग करके नई-नई चीजें गढ रहे है। कांग्रेस पार्टी इतनी कंगालियत पर पहुंच गई है कि उसको पराजय का भय सता रहा है।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प