सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

असदुद्दीन ओवैसी और राहुल गांधी दोनों औरंगजेब की विचारधारा से हैं प्रभावित : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कर्नाटक के हुबली में कॉलेज परिसर में हुई छात्रा नेहा हिरेमथ की हत्या को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।

Ankur Pratap
  • Apr 25 2024 1:06PM
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कर्नाटक के हुबली में कॉलेज परिसर में हुई छात्रा नेहा हिरेमथ की हत्या को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्या न्याय सुनिश्चित करेगी, जब उसकी पार्टी के ही पार्षद की बेटी की हत्या हो गई और पीड़ित परिवार को न्याय के लिए सीबीआई जांच की मांग करनी पड़ी।
 
आप किसे न्याय दिलाने की बात करते हैं?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये हाल तो तब है जब कर्नाटक में कांग्रेस सत्तारूढ़ है और उसके चुनावी घोषणापत्र को न्याय पत्र नाम दिया गया है। ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, जागिए। आप किसे न्याय दिलाने की बात करते हैं? साथ ही, कहा कि पीएम मोदी की सरकार में 'सबका साथ, सबका विकास' सुनिश्चित किया गया है।

कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की नफरत की दुकान में नफरत का बाजार खुल चुका है। बीजेपी नेता ने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार का कोई भी सदस्य नेहा के परिजनों के साथ खड़ा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुप्पी साधे हुए हैं और तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी और राहुल गांधी दोनों औरंगजेब की विचारधारा से प्रभावित हैं। इसलिए वे तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।

राहुल गांधी देश को कमजोर करना चाहते है 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण ही आतंक के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक हो सकी तो दूसरी तरह राहुल गांधी हैं जो देश को कमजोर करने और परमाणु हथियार खत्म करने की बात करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डोकलाम मसले पर राहुल गांधी चीनी अधिकारियों के साथ थे न कि भारतीय सेना के साथ।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार