सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

तुष्टीकरण की राजनीति के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है कांग्रेस : अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है।

Ankur Pratap
  • Apr 23 2024 12:55PM
गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने CAA को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी न तो सत्ता में आने वाली है और न ही निर्णय लेने वाली है।

अमित शाह ने क्या कहा? 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 1960 के दशक से कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए तुष्टीकरण की राजनीति को चुनाव जीतने का हथियार बनाया। वर्ष 2014 से पीएम मोदी ने विकासात्मक एजेंडे को जनमानस में स्थापित किया और उसी के आधार पर देश में चुनाव शुरू हुए। कांग्रेस को इसका सामना करना पड़ रहा है। विकास के आधार पर चुनाव लड़ने में कांग्रेस पार्टी को बहुत कठिनाई हो रही है और इसलिए वे लगातार चुनाव हार रहे हैं।

भाजपा अपने सिद्धांतों पर अटल है

अमित शाह ने आगे कहा कि वे एक बार फिर तुष्टीकरण की राजनीति के आधार पर आगे बढ़ना चाहते हैं, क्यों? क्योंकि उन्हें अपना अल्पसंख्यक वोट बैंक मजबूत करना है। भाजपा अपने सिद्धांतों पर अटल है। हम किसी के साथ अन्याय नहीं करेंगे, किंतु हम तुष्टीकरण भी नहीं करेंगे।

CAA किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा 

CAA को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता पी. चिदंबरम के बयान पर अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को सीएए से क्या आपत्ति है? CAA किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा, कांग्रेस वाले लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे तुष्टीकरण की राजनीति करके चुनाव जीतना चाहते हैं। जनता कांग्रेस पार्टी को अच्छे से समझ चुकी है। जहां तक तीन आपराधिक कानूनों का सवाल है, तो पी. चिदंबरम खुद समिति का हिस्सा थे। उन्होंने कई बार इसपर सकारात्मक सुझाव दिए और उनकी तारीफ भी की।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार