सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने गई थी नाबालिग..ब्वॉयफ्रेंड के दोस्तों ने किया गैंगरेप..इस राज्य की राजधानी में गैंगरेप की फिर घटना आई सामने

नाबालिग से गैंगरेप हुआ है। इस बार मल्टी-लेवल पार्किंग में हुई है। बड़ी बात यह है कि इस मल्टी लेवल पार्किंग में ASP दफ्तर भी है।

Yogesh Mishra
  • Sep 21 2023 11:06PM
अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने गई थी नाबालिग..ब्वॉयफ्रेंड के दोस्तों ने किया गैंगरेप..रायपुर में गैंगरेप की फिर घटना आई सामने
 
 
 
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर एक बार एक नाबालिग से गैंगरेप हुआ है। इस बार मल्टी-लेवल पार्किंग में हुई है। बड़ी बात यह है कि इस मल्टी लेवल पार्किंग में ASP दफ्तर भी है। बताया जा रहा है कि नाबालिग से उसके ही ब्वॉयफ्रेंड के दोस्तों ने दुष्कर्म किया है।
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंगरेप के सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 17 साल की लड़की रायपुर के पास के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ उसके दोस्तों से मिलने के लिए जयस्तंभ चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में पहुंची थी।
 
बताया जा रहा है कि लड़की का बॉयफ्रेंड उसे छोड़कर किसी काम से चला गया था। इस बीच वहां मौजूद युवकों ने लड़की से दुष्कर्म किया। इससे करीब 20 दिन पहले रायपुर के मंदिर हसौद थाना इलाके में भी दो बहनों के साथ गैंगरेप हुआ था।
 
लड़की को ले गए थे गार्ड रूम में
 
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रेप के आरोपी इसी पार्किंग में ठेका का काम संभालते हैं। लड़की को अकेला पाकर आरोपी उसे गार्ड रूम में ले गए और फिर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद युवती ने गोल बाजार थाने में जाकर घटना की जानकारी दी।
 
3 आरोपी गिरफ्तार
 
नाबालिग से गैंगरेप की शिकायत पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक 35 साल का अविनाश बहरा अरविन्द नगर का रहने वाला है। वहीं 31 साल का सिकंदर जैन कांकेर का रहने वाला है। इसके अलावा तीसरे आरोपी का नाम गौरव राज है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार