Assam : राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र को लेकर जोरदार हमला बोला है। सीएम सरमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र इस तरह से तैयार किया गया है कि वे पाकिस्तान में चुनाव जीत सकते है। कांग्रेस का घोषणापत्र पाकिस्तान के लोगों के लिए ज्यादा और हमारे देश के लोगों के लिए कम है।
सीएम हिमंत सरमा ने क्या कहा?
सीएम हिमंत सरमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसा घोषणा पत्र बनाया है जो आम जनता से संसाधन छीन लेगा और कांग्रेस पार्टी देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगी। हमने कांग्रेस के घोषणापत्र की सबसे सही तरीके से व्याख्या की है। मैं उन्हें चुनौती दूंगा कि वे सार्वजनिक बहस के लिए आएं और दिखाएं कि यह घोषणापत्र तुष्टिकरण के अलावा और भी कुछ है। पीएम मोदी ने सही कहा है कि देश के संसाधनों पर हर किसी का अधिकार है। यह कांग्रेस को बताना है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार एक विशेष समुदाय का है। राहुल गांधी पप्पू के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार हैं।
ख़बर अपडेट की जा रही है...