सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मौलिक अधिकारों का निलंबन कांग्रेस पार्टी के शासन के दौरान हुआ : राजनाथ सिंह

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। रक्षा मंत्री ने कहा कि आजादी के समय महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को समाप्त कर दिया जाए।

Ankur Pratap
  • Apr 28 2024 3:09PM
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। रक्षा मंत्री ने कहा कि आजादी के समय महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को समाप्त कर दिया जाए। अब जनता ने तय किया है कि महात्मा गांधी ने जो कहा था उसे पूरा किया जाए। सिंह ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। 

राजनाथ सिंह ने क्या कहा? 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मौलिक अधिकारों का निलंबन कांग्रेस पार्टी के शासन के दौरान हुआ। यहां तक की चुनी गई प्रदेशों की सरकारों को अगर सबसे ज्यादा किसी ने परेशान किया है तो कांग्रेस पार्टी ने किया है। अब तक अनुच्छेद 356 के तहत देश में 132 बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है, जिसमें से 90 बार कांग्रेस पार्टी ने लगाया है। अकेले इंदिरा गांधी ने सरकार गिराने में आधी सदी लगा दी थी और आरोप हम पर लगा रहे हैं कि हम लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं।

भ्रष्टाचार का ओलंपिक खेल खेला गया 

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि क्या हमारी सरकार ने एक भी चुनी हुई प्रदेश की सरकार को गिराया है? एक भी ऐसी सरकार बताए। यह लोग लगातार कह रहे हैं कि हम लोग लोकतंत्र का गला घोंट कर रहे हैं। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि यूपीए की दस साल की सरकार में भ्रष्टाचार का ओलंपिक खेल खेला गया और जो सबसे बड़ी आयोजक निकली वो कांग्रेस पार्टी थी। 

कांग्रेस पार्टी को समाप्त कर देना चाहिए 

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि आजादी के समय महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को समाप्त कर देना चाहिए। किंतु, कांग्रेस पार्टी ने उनकी बात नहीं सुनी। इसलिए, मुझे लगता है कि अब जनता ने सोचा और तय किया है कि महात्मा गांधी ने जो भी कहा था उसे पूरा किया जाए। अब हमें इस कांग्रेस को समाप्त करना होगा, मुझे लगता है कि लोग भी कांग्रेस को समाप्त करने के लिए सहमत होंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार