सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

ओबीसी वोटबैंक बीजेपी से नहीं छिटक रहा है : स्वतंत्र देव सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि राज्य में माहौल एकतरफा है यानी भाजपा के पक्ष में है।

Ankur Pratap
  • May 16 2024 4:50PM

उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि राज्य में माहौल एकतरफा है यानी भाजपा के पक्ष में है। 2017 से पहले कभी सपा की तो कभी बसपा की सरकार बनती थी। लोकप्रियता के आधार पर बीजेपी की सरकार पहली बार बनी। स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार के विकास के कारण दोबारा भाजपा ने यूपी में सरकार बनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014, 2017 से पहले सिर्फ बम फटते थे।

स्वतंत्र देव सिंह ने क्या कहा?

श्रीनगर से लेकर अयोध्या तक में बम फटते थे। लोग पहले श्रीनगर चौक में जय श्री राम बोलने में भी डरते थे। किंतु, भाजपा के आने के बाद देश में शांति और खुशहाली है। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया कि सपा शासन में लोग शाम में 5 बजे से ही बाहर जाने से डरते थे। गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी। बिजली की समस्या थी। योगी सरकार की वजह से महिलाएं न सिर्फ 5 बजे बल्कि रात के 12 बजे भी जेवर पहन कर घर से निकल पाती हैं। बीजेपी की सरकार गई तो गुंडागर्दी वापस आ जाएगी।

माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगें 

यह प्रश्न पूछे जाने के बाद कि योगी आदित्यनाथ तो कहते हैं कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगें, फिर भाजपा को धनंजय सिंह, अभय सिंह, ब्रजेश सिंह जैसे माफियाओं की जरूरत क्यों पड़ती है? इस पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा में आने के बाद सभी माफिया सुधर जाते हैं। सही रास्ते पर चलने लगते हैं। धनंजय सिंह को माफिया मानने न मानने के प्रश्न पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह कानून का काम है। 

सभी वर्गो के लोग बीजेपी के साथ है

स्वतंत्र देव सिंह से पूछा गया कि क्या अखिलेश यादव के पीडीए की रणनीति की वजह से बीजेपी का ओबीसी वोटबैंक छिटक रहा है क्या? इस पर उन्होंने कहा कि सभी जाति के लोग वोट देते हैं। सभी के समर्थन से ही सरकार बनती है। गरीब कल्याण योजना की वजह से पिछड़े बीजेपी के साथ है। मंत्रीमंडल में आजादी के बाद सबसे बड़ी संख्या पिछड़ों की है। सभी वर्गो के लोग बीजेपी के साथ है।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार