सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी असम के लिए बेमतलब हैं : सीएम हिमंत सरमा

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पूर्वोत्तर राज्यों के लिए बेमतलब बताया है। हिमंत सरमा ने कहा कि दोनों नेता अपनी समाप्ति तिथि भी पार कर चुके हैं।

Ankur Pratap
  • May 3 2024 5:03PM
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पूर्वोत्तर राज्यों के लिए बेमतलब बताया है। हिमंत सरमा ने कहा कि दोनों नेता अपनी समाप्ति तिथि भी पार कर चुके हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने असम में माफिया राज होने का दावा किया था, जिसे हिमंत सरमा ने खारिज कर दिया। इसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि पूरे राज्य में शांति है और सभी कल्याणकारी उपाय लोगों तक पहुंच रहे हैं। 

सीएम हिमंत सरमा ने क्या कहा? 

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बीजेपी पर विपक्षी दल के वॉशिंग मशीन वाले तंज पर भी पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के पास बड़ी हाई वोल्टेज वाली वॉशिंग मशीन है, जिसका इस्तेमाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को साफ करने के लिए किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के पास एक बड़ी वॉशिंग मशीन है जिसमें उन्होंने सीएम केजरीवाल को साफ कर दिया। मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि 4 साल पहले उन्होंने कहा था कि शराब घोटाले के जरिए केजरीवाल पैसे लूट रहे हैं और अब वह एक अच्छे इंसान बन गए। उनके पास कौन सी वॉशिंग मशीन है? 

असम में माफिया राज है 

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी असम के लिए बेमतलब हैं। उनकी समाप्ति की सीमा खत्म हो चुकी है। धुबरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रकीबुल हुसैन के समर्थन में प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित किया था। इस रैली में उन्होंने कहा था कि जब सरमा कांग्रेस में थे तो उनके विरुद्ध बड़े आरोप लगे थे। किंतु, पार्टी बदलने के बाद उन्होंने खुद को भाजपा के वॉशिंग मशीन में साफ कर लिया। इसी के साथ प्रियंका गांधी ने आगे कहा था कि असम में माफिया राज है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार