सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

चांद मिशन तब तक जारी रहेगा, जब तक कोई भारतीय चांद पर नहीं पहुंच जाता : एस सोमनाथ

ISRO अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बड़ा बयान दिया है। सोमनाथ ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपनी चंद्रयान सीरिज को तब तक जारी रखेगा, जब तक कोई भारतीय चंद्रमा पर नहीं पहुंच जाता।

Ankur Pratap
  • Apr 17 2024 8:43PM
ISRO अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बड़ा बयान दिया है। सोमनाथ ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपनी चंद्रयान सीरिज को तब तक जारी रखेगा, जब तक कोई भारतीय चंद्रमा पर नहीं पहुंच जाता। सनद रहे कि पिछले साल अगस्त में चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था।

चंद्रयान-3 का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा 

एस सोमनाथ बुधवार को एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया, अहमदाबाद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। हमने मिशन द्वारा भेजा गया डेटा भी एकत्र कर लिया है। वैज्ञानिक जांच भी शुरू हो गई है। हम चंद्रयान श्रृंखला को तब तक जारी रखना चाहते हैं जब तक कोई भारतीय चंद्रमा पर नहीं उतर जाता। हालांकि, इससे पहले हमें कई तकनीक में पारंगत होना होगा। जैसे- चांद पर जाना और चांद से वापस आना। हम अगले मिशन में इसकी कोशिश करेंगे।

एयरड्रॉप परीक्षण 24 अप्रैल को होगा

गगनयान के बारे में एस सोमनाथ ने कहा कि इसरो इस साल एक मानव रहित मिशन, एक परीक्षण वाहन उड़ान मिशन और एक एयरड्रॉप परीक्षण करेगा। एयरड्रॉप परीक्षण 24 अप्रैल को होगा। अगले वर्ष 2 मानव रहित मिशन होंगे। दोनों मिशन ठीक रहा तो अगले साल के अंत तक इसरो मानव मिशन को शुरू करेगा।

कार्बन-कार्बन नोजल के बारे में सोमनाथ ने क्या कहा? 

नव विकसित कार्बन-कार्बन नोजल के बारे में सोमनाथ ने कहा कि यह हल्का है, जिससे पेलोड क्षमता में सुधार होगा। यह वही तकनीक है, जिसे हम पिछले कई वर्षों से विकसित करना चाह रहे थे। अब हमने इसमें महारत हासिल कर ली है। हमने इसे बनाया और फिर इंजन में इसका परीक्षण भी किया है। यह एक कार्बन-कार्बन नोजल है। धातु की तुलना में हमें इससे वजन का लाभ मिलता है। इसकी मदद से हम उच्च तापमान में भी काम कर सकते हैं। वजन कम होने से इंजन की कार्यक्षमता और पेलोड क्षमता में सुधार होता है। हम इसे पीएसएलवी में डालने जा रहे हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार