सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

परमाणु हथियारों को नष्ट करने के माकपा के वादे पर रुख साफ करे कांग्रेस : राजनाथ सिंह

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत में परमाणु हथियारों को नष्ट करने के माकपा के चुनावी घोषणापत्र के वादे के पीछे की मंशा पर सवाल उठाते हुए इस मुद्दे पर कांग्रेस से अपना रुख जाहिर करने की मांग की। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि देश के परमाणु हथियारों को नष्ट करने की बात करना राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।

Ankur Pratap
  • Apr 17 2024 2:54PM
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत में परमाणु हथियारों को नष्ट करने के माकपा के चुनावी घोषणापत्र के वादे के पीछे की मंशा पर सवाल उठाते हुए इस मुद्दे पर कांग्रेस से अपना रुख जाहिर करने की मांग की। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि देश के परमाणु हथियारों को नष्ट करने की बात करना राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत को कमजोर करने के लिए गहरी साजिश रची जा रही है। राजनाथ सिंह ने मांग की कि कांग्रेस पार्टी को परमाणु हथियारों को नष्ट करने के माकपा के घोषणापत्र में किए गए वादे पर अपना रुख जाहिर करना चाहिए। क्योंकि इंदिरा गांधी सरकार ने ही भारत का परमाणु कार्यक्रम शुरू किया था।

राजनाथ सिंह ने क्या कहा? 

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने विश्व के 11 परमाणु संपन्न देशों में शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत की और अपने परमाणु हथियारों को नष्ट करने से अपना देश कमजोर देश बन जाएगा। जिसके पड़ोसी पाकिस्तान और चीन परमाणु शक्तियों से लैस होंगे। माकपा ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि परमाणु हथियारों और रासायनिक व जैविक हथियारों सहित सामूहिक विनाश के अन्य हथियारों का पूर्ण सफाया किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि वाम दल और कांग्रेस देश को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

रामनवमी के उत्सव में बाधाएं पैदा की गई 

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत में जिसने भी भगवान राम का विरोध किया है, उसे पतन का सामना करना पड़ा है। ऐसा ही देश में कांग्रेस और माकपा के साथ हुआ है। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन में सहयोगी दोनों पार्टियां भगवान राम या रामनवमी के त्योहार का महत्व नहीं समझती हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने रामनवमी के उत्सव में बाधाएं पैदा की हैं। हम सभी जानते हैं कि जिसने भी भगवान राम का विरोध किया है, उसे देश में पतन का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस और माकपा के साथ यही हुआ है।  

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार