सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

आज बॉर्डर पर चीन के साथ तनाव है क्योंकि हम सीमाओं पर विकास कर रहे हैं : किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीन के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला है। रिजिजू ने कहा है कि कांग्रेस की यह नीति थी कि चीन सीमा पर विकास न किया जाए।

Ankur Pratap
  • May 5 2024 8:54PM
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीन के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला है। रिजिजू ने कहा है कि कांग्रेस की यह नीति थी कि चीन सीमा पर विकास न किया जाए। सीमाओं को सुरक्षित करना कांग्रेस नहीं चाहती थी। इसलिए, चीन हमारे देश पर क़ब्ज़ा करने की कोशिश करता रहता था। आज सीमा पर चीन के साथ तनाव है क्योंकि हम सीमाओं पर विकास कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सीमाओं की रखवाली शुरू कर दी है। 

किरेन रिजिजू ने क्या कहा?

किरेन रिजिजू ने कहा कि चीन आक्रमण करके हमारे जमीन में न आ सके, इसलिए हम काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बॉर्डर पर काम शुरू कर दिया है, जिससे चीन बौखलाया हुआ है। कांग्रेस ने 1962 में ही सरेंडर कर दिया था। पीएम मोदी के आने के बाद बॉर्डर पर कंस्ट्रक्शन शुरू हो चुका है। हम अब इतने सक्षम है की खुद की और अपने लोगों की अच्छी तरीके से सुरक्षा कर सकते हैं।

चीन के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपनी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हस्ताक्षरित एमओयू के विवरण का खुलासा नहीं किया है। तत्कालीन रक्षा मंत्री ए.के. एटंनी ने खुले तौर पर और ईमानदारी से कांग्रेस सरकार की हमारे सभी सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास न करने की नीति को स्वीकार किया था। जिससे हमारे अपने सीमावर्ती लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार