सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Lok Sabha Election : शाम 5 बजे तक 57% मतदान, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज यानी 20 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हुआ।

Ankur Pratap
  • May 20 2024 8:07PM
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज यानी 20 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, ओडिशा की 5, बिहार की 5, झारखंड की 3, जम्मू कश्मीर की 1 और लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग हुआ।

पांचवें चरण में कई बड़े दिग्गजों की चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर थी। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य, उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज शामिल थे। पांचवें चरण के साथ कुल 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का वोटिंग शाम 6 बजे संपन्न हो गया। इससे पहले शाम पांच बजे तक देश में 56.68 फीसदी मतदान हो गया। शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल और झारखंड में हुई है। वहीं, महाराष्ट्र में वोटिंग प्रतिशत सबसे कम रहा है।

शाम 5 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत

उत्तर प्रदेश - 55.80
ओडिशा - 60.55
जम्मू कश्मीर - 54.21
झारखंड - 61.90
पश्चिम बंगाल - 73.00
बिहार - 52.35
महाराष्ट्र - 48.66
लद्दाख - 67.15

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार