सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

5 दिनों में बाढ़ नियंत्रण की बेहतर कार्य योजना प्रस्तुत करें: जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह

महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण के कार्यों की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आहूत हुई।

प्रमोद कुमार
  • Jun 26 2024 4:51PM
*गाजियाबाद।* महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण के कार्यों की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आहूत हुई।
 
*एडीएम एफ आर ने दी जनपद में बाढ़ सम्बंधित जानकारी*
 
एडीएम एफ आर सौरभ भट्ट द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद में 1978 में अत्यधिक बाढ़ व वर्षा का प्रकोप रहा, यह बाढ़ यमुना 9.7 किमी व हिंडन नदी 57 किमी की दो नदियां से आयी। यमुना नदी में 200.284 मीटर पर और हिंडन नदी पर 203.311 मीटर पर बाढ़ संकेत है और यमुना नदी में 205.33 मीटर (पुराना लोहे का पुल, सीडब्लूसी दिल्ली में) व हिण्डन नदी में 205.080 मीटर (हिण्डन बैराज) पर खतरे का संकेत है। यमुना के जल का स्त्रोत हिमालय की बर्फ पिघलने से है इसका जल हथनीकुण्ड यमुनानगर, हरियाणा से डिस्चार्ज होता है जो 03 दिवस में ओखला बैराज पहुंचता है और हिंडन नदी का उद्गम स्थल प्राकृतिक नालों से होने वाले अपवाह (जनपद सहारनपुर) से होता है जो जनपद तक 2 दिवस में पहुंचता है।
 
*जिलाधिकारी ने दिए बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश*
 
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने उपस्थित सभी बाढ़ नियंत्रण समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 5 दिनों में बाढ़ के खतरे व निपटने की क्षमता का आंकलन, संस्थागत व्यवस्था, बचाव व न्यूनीकरण उपाय, पूर्व की तैयारियां जैसे ब़ाढ़ में कार्यवाही करने वाले विभागों स्टेकहोल्डर्स का चिन्हीकरण व उल्लेख, टीमों का गठन, पूर्व चेतावनी टीम दल, राहत एवं खोज बचाव दल, प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने व शरणालय प्रबंधन दल व क्षति आंकलन दल, उपकरण, कन्ट्रोल रूम, स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य सभी बिन्दुओं पर सुव्यवस्थित व बेहतर कार्य योजना प्रस्तुत की जाए।
 
*बैठक में उपस्थिति*
बैठक में एसडीएम सदर, एसडीएम लोनी, सिंचाई विभाग, जिला पूर्ति विभाग, पंचायतीराज विभाग, परिवहन विभाग, जीडीए, पीडब्लूडी, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार