सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों की सूची हुई जारी,जाने कौन कहा बना अध्यक्ष?

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों की सूची हुई जारी,जाने कौन कहा बना अध्यक्ष?

अभिमन्यु सिंह
  • Mar 16 2025 11:08PM
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों की सूची हुई जारी। उत्तर प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों की सूची जारी हो गई जिसके चलते कई जिलों के कार्यकर्ताओं में और भाजपा के जिला कार्यालयों में अलग ही माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में जनपद सीतापुर में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल के पुनः अध्यक्ष बनने पर सीतापुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई, जिस कारण भाजपा जिला कार्यालय सीतापुर में होली के बाद भी होली के उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।राजेश शुक्ल के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर जनपद भर के भाजपा सांसद,विधायक कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल को बधाई दी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश उप मुख्यमंत्रियों, संगठन के विभिन्न शीर्ष के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उक्त घोषणा प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री द्वारा अपने संबोधन के दौरान दी गई। प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय द्वारा सीतापुर पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम विभाग लेकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला को बधाई दी एवं पार्टी के सभी समर्थकों व कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार