सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

जिलाधिकारी व नगर आयुक्त ने किया कांवड़ मार्ग का संयुक्त निरीक्षण

जिलाधिकारी व नगर आयुक्त ने किया कांवड़ मार्ग का संयुक्त निरीक्षण

प्रमोद कुमार
  • Jul 18 2024 7:48AM

*गाजियाबाद।*  कांवड़ यात्रा मार्गों को गड्ढ़ा मुक्त, साफ, सुन्दर एवं यात्रा हेतु सुलभ बनाने के प्रयास के अन्तर्गत जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा कांवड़ मार्ग का नगर निगम टीम सहित संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर बेहतर साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था की जाए।

इस दौरान ग्राम भीकनपुर पाइप लाईन रोड पर स्थित नगर निगम द्वारा संचालित ठोस अपशिष्ट प्रोसेसिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोसेसिंग प्लांट की तत्काल अस्थाई बाउन्ड्रीवाल बनाई जाए एवं कावड़ शिविर मार्गों को गढ्‌ढामुक्त करने हेतु मुख्य अभियन्ता, निर्माण गाजियाबाद नगर निगम को निर्देश दिये गये। मार्ग पर संचालित होने वाले कांवड़ शिविरों को प्लास्टिक फ्री रखने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही शिविरों से नियमित कूड़ा उठान हेतु डोर-टू-डोर वाहन चलाने के निर्देश दिये गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कावंड यात्रियों को किसी भी प्रकार से कोई भी असुविधा का सामना ना करना पड़े, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक द्वारा अवगत कराया गया कि कांवड़ यात्रा के सम्बंध में नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी जारी हैं, कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही नगर निगम से सम्बंधित कांवड़ यात्रियों हेतु सभी सुविधाऐं एवं व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जायेंगी।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अविनेन्द्र कुमार, नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ.मिथलेेश,जीएम जलकल आनन्द, मुख्य अभियंता निर्माण नरेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार