सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों के बिगड़े हुए काम बनेंगे, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी सूर्य देवता की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Deepika Gupta
  • Apr 6 2025 9:56AM

रविवार के दिन सूर्य देवता की आराधना करना उत्तम मानी गई है। सूर्य को रोजाना सुबह अर्घ्य देना चाहिए लेकिन रविवार के दिन जल चढ़ाने से व्यक्ति का मान-सम्मान, साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है। 

मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बिगड़े हुए काम बनेंगे, वाहन आदि क्रय विक्रय का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में जनशक्ति की कमी हो सकती है, ग्रहण दोष के कारण आपातकालीन नौकरियों में समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार में सभी का सम्मान करें। नेटवर्क को चार्ज करना होगा, मिलने का मौका न चूकें, सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि वालों को नौकरी में अधीनस्थ से कारण मतभेद हो सकते हैं।किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है राजनीति में जनमानस का सहयोग मिलेगा है। इस सप्ताह आप किसी बड़ी योजना अथवा कारोबार में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ निवास परिवर्तन संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। परिवार में चल रहे विवाद खत्म होंगे। यदि आप व्यापार करते हैं तो अपनी जरूरत के अनुसार ऋण लें।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वाले लोगों को अपने पिता के आदर्शों पर चलना चाहिए। आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा. रिश्तेदारों में चल रहे मतभेद दूर होंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। रविवार को आप परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों का दिन शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी।कारावास से मुक्ति मिलेगी। व्यापारिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेस में आपको सफलता मिल सकती है। अपने मन को शांत करने के लिए ध्यान करें। बिजनेस के काम से आप यात्रा कर सकते हैं।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों को आने वाली समस्याओं का गंभीरता पूर्वक समाधान करने के लिए तैयार रहें। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आपको सर्दी लग सकती है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपका कोई सामान चोरी हो सकता है। अपने सामान का ख्याल रखें।बिजनेसमैन को महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष करना पड़ता रहेगा।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों को कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। लव लाइफ के साथ-साथ आप पुरानी बातों को याद करके अच्छा समय बिता सकते हैं। व्यापार में हो रहे घाटे की भरपाई के लिए आप अपने व्यापार से अन्य तरीकों से पैसा कमाने की ओर झुकेंगे और उचित तरीके से पैसा कमाने में सफल भी होंगे।

तुला (Libra)- तुला राशि वाले लोगों को कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण हो सकती है। रविवार को आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम जीवन में आप शांतिपूर्ण पल बिताएंगे। परिवार में साझा की गई किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही बरतने से बचें।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों को आज आर्थिक लाभ हो सकता है। आप संपत्ति बेच या खरीद सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका काम आपके वरिष्ठों की नज़र के घेरे में आ सकता है। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर बड़े काम के लिए छोटे काम को नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों का आज किसी से विवाद हो सकता है। ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है। बिजनेस में नए ऑर्डर हाथ से निकल जाने से आप तनावग्रस्त रहेंगे। अगर आप पारिवारिक यात्रा पर जा रहे हैं तो योजना रद्द हो सकती है।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों को अपनी बहन की संगति पर नजर रखनी होगी। कम बोलना और ख़र्चों में कटौती करना आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी करने वालों को अपने कार्यों को पूरा करने के लिए प्लानिंग का सहारा लेना चाहिए। गोता लगाते समय नियम याद रखें।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों को अपने नैतिक मूल्यों का ध्यान रखना होगा। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपकी सफलता दूर हो सकती है। अनावश्यक कार्यों में आपका पैसा खर्च हो सकता है, इसलिए हाथ जोड़कर चल दें तो आने वाले समय के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों का मन आज शांत और प्रसन्न रहेगा। अगर शादी की बात चल रही है तो रिश्ता स्थाई हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके विरुद्ध कोई षडयंत्र उजागर होगा। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी मिलने वाला है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार