गुरुवार के दिन विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति के पूजन का विधान है। गुरुवार के दिन पीली चीजों का जैसे चने की दाल, केला, केसर आदि का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। जिन लोगों के विवाह और नौकरी-व्यापार में रुकावटें आ रही हैं उन्हें गुरुवार व्रत करना चाहिए. इससे पुण्य फल प्राप्त होता है।
मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास होने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिलने वाली है। आपके नेतृत्व गुण के कारण व्यापार में अच्छा मुनाफ़ा होगा। व्यवसायों पर ग्राहकों की मांग को पूरा करने का दबाव बढ़ सकता है। आप अपने लव या मैरिड पार्टनर के साथ कहीं बाहर डिनर करने का प्लान बना सकते हैं। व्यक्तिगत और व्यावसायिक यात्राएं आपके आय स्रोत को बढ़ा सकती हैं। उन चीजों पर अधिक ध्यान दें जो आपको प्रेरित करती हैं और बेकार चीजों को नजरअंदाज करें।
वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। खिलाड़ी टीम में चयन न होने से अवसाद में रहेंगे। कार्यस्थल पर बढ़े हुए काम के बोझ का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई देगा।
मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक:ठाक रहने वाला है। शोभन योग बनने से विद्यार्थी अपनी संचार कौशल से सभी का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापारी को अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने होंगे जो उसके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
कर्क (Cancer)- कर्क राशि के लिए आज का दिन संपत्ति और व्यवसाय विकास का है। आप अपने प्यार और जीवनसाथी के साथ अपनी भावनाएं साझा करेंगे, जिससे आप हल्का महसूस करेंगे। एक व्यवसायी को अपने ग्राहकों के संपर्क में रहना चाहिए और कभी-कभी उनसे मिलने के लिए समय भी निकालना चाहिए।
सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। ऑफिस में आ रही किसी भी समस्या का अंत होने से आपका तनाव कम होगा और आप अपने काम पर ध्यान देंगे। अगर किसी नौकरीपेशा व्यक्ति ने कहीं नौकरी के लिए आवेदन किया था तो उसे एक साथ दो जगहों से नियुक्ति पत्र मिल सकता है।
कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको उन मित्रों से विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए जो आपकी पीठ पीछे अपनी जड़ें खोदने का प्रयास करते हैं। कार्यस्थल पर आपकी गपशप आपको अपने काम से दूर ले जाएगी और आप अपना काम समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे।
तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नयी उमंग से भरा रहने वाला है। पुराने संपर्कों के कारण आपको व्यापार में नए सौदे और नए प्रोजेक्ट मिलेंगे जिससे धन का आगमन होगा। व्यवसायी के लिए व्यापारिक सौदे लाभदायक साबित होंगे। लंबे समय के बाद आप परिवार में सभी के साथ का आनंद उठाएंगे।
वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करने और अधिक प्रयास करने का सही समय है। यदि आप इसे अभी करते हैं, तो यह आपके भविष्य के लिए बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य है, सहकर्मियों के साथ मिलजुलकर रहने की सलाह दी जाती है।
धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर व्यवसाय को कई फ्लैट बेचने का काम मिल सकता है जिसमें अच्छा कमीशन मिलेगा। साझेदारी के व्यवसाय में परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। आप अपने प्यार और जीवनसाथी की किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी काम को पूरा करने के लिए न चाहते हुए भी आपको दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है।
कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय में कोई नई कंपनी शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उचित समय देखकर ऐसा कर सकते हैं। जिन लोगों का कारोबार पार्टनरशिप में चलता है उन्हें कारोबार संबंधी फैसले लेने से पहले सबके साथ बैठक जरूर करनी चाहिए।
मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यावसायिक सफलता और निजी रिश्तों में सुधार का है। शोभन योग बनने से आपको पार्टनरशिप के बिजनेस में काफी फायदा मिलेगा। कारोबारी को खाते के मामलों में पारदर्शिता रखनी चाहिए, इसके लिए सभी लेन-देन लिखित में ही करना चाहिए।