सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Yogi Adityanath In Tripura: 'मुरली से नहीं बनेगा काम, सुदर्शन चक्र आवश्यक...' त्रिपुरा से गरजे CM योगी

त्रिपुरा से सीएम योगी ने कहा, "जो भी सामर्थ्यवान होगा, अपनी ताकत का अहसास अपने दुश्मनों को कराएगा, वह हमेशा सुरक्षित रहेगा। केवल 'मुरली' से काम नहीं चलेगा, बल्कि सुरक्षा के लिए 'सुदर्शन' भी आवश्यक है।"

Rashmi Singh
  • Sep 16 2024 5:41PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार यानी 16 सितंबर को पश्चिम त्रिपुरा के बराकथल में सिद्धेश्वरी मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। लोगो को संबोधन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, 'पाकिस्तान नासूर है ये मानवता का कैंसर है, इसका उपचार समय रहते दुनिया की ताकतों को मिलकर करना होगा।' 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, 'अयोध्या, मथुरा और काशी यह तीन सनातन हिंदी धर्म के महत्वपूर्ण स्तंभ है।' सीएम योगी ने कहा कि, 'जो भी सामर्थ्यवान होगा, अपनी ताकत का अहसास अपने दुश्मनों को कराएगा, वह हमेशा सुरक्षित रहेगा। केवल मुरली से काम नहीं चलेगा, बल्कि सुरक्षा के लिए सुदर्शन भी आवश्यक है।'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, 'यूपी में डबल इंजन की सरकार आई, सुरक्षा का माहौल मिला। दंगाइयों के लिए बुलडोजर भी दिया गया और साथ ही साथ भक्तों के लिए श्री राम मंदिर का निर्माण भी कराया गया।' 

CM योगी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना 

बता दें कि, पश्चिम त्रिपुरा के बराकथल में सिद्धेश्वरी मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने कहा कि, कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए देश का विभाजन स्वीकार किया। सीएम योगी ने आगे कहा कि, आरएसएस ने खतरे को 1925 में भांप लिया था। वो जानते थे कि अगर हम इसी तरह से कांग्रेस की चलाई गई संधि पर चलते गए तो वे देश का विभाजन करा देंगे। जो सोचा था वो सच साबित हुआ और देश का विभाजन हो गया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, जो लोग भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार है, उनके बारे में सही जानकारी देने की जरूरत है। पाकिस्तान एक नासूर है और जब तक इसका ऑपरेशन नहीं होगा तब तक इस कैंसर से निजात नहीं मिलेगा। जब तक पाकिस्तान इस धरती पर है, तब तक समाधान नहीं हो सकता है। इसके लिए ताकतवर देशों को साथ आना होगा। 

सीएम योगी ने आगे कहा, ''अगर आप धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म आपकी रक्षा करेगा लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल स्वार्थ के लिए करेंगे तो यही होगा. हम एक मजबूत भारत के लिए काम कर रहे हैं। त्रिपुरा स्वतंत्र था क्योंकि उसके राजा ने अपनी ताकत दिखाई थी। जो भी अपनी ताकत खोकर और अपने दुश्मन को समझने की भूल करेगा,वो उसी तरह का खामियाजा भुगतेगा, जैसा आज बांग्लादेश में हो रहा है।" 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार