सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगा सूर्य देवता की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Oct 20 2024 6:35AM

रविवार के दिन सूर्य देवता की आराधना करना उत्तम मानी गई है। सूर्य को रोजाना सुबह अर्घ्य देना चाहिए लेकिन रविवार के दिन जल चढ़ाने से व्यक्ति का मान-सम्मान, साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा सूर्य देवता की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- प्यार के मामले में रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। करवा चौथ का दिन शादीशुदा लोगों के लिए एक यादगार पल बन सकता है। अपने पार्टनर के प्रति समर्पण की भावना रखें। जो लोग किसी रिलेशनशिप में हैं उनके लिए रविवार का दिन अपने पार्टनर के साथ बिताया जा सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे। 

वृष (Taurus)-  वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिए अच्छा है। शादीशुदा लोग करवा चौथ के मौके पर शॉपिंग करने जा सकते हैं। इस दौरान आपका जीवनसाथी महंगे कपड़ों की मांग कर सकता है। रविवार का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। लव बर्ड्स भी करवा चौथ मना सकते हैं।  

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। करवा चौथ के दिन भी आप काम में व्यस्त रह सकते हैं। इसलिए अपने पार्टनर को नाराज न करें।  कोशिश करें कि समय पर काम खत्म कर लें। लव बर्ड्स के लिए रविवार का दिन रोमांस भरा हो सकता है। 

कर्क (Cancer)- कर्क राशि के विवाहित जातकों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के कहने पर व्रत रख सकते हैं। रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों को भी करवा चौथ का लाभ मिल सकता है। इस दौरान पार्टनर का दिल दुखाने से बचें। 

सिंह (Leo)- प्रेम के मामले में सिंह राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के कहने पर आप ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं। काम के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को भी प्राथमिकता दें। करवा चौथ के दिन किसी भी हालत में अपने पार्टनर से झगड़ा न करें। 

कन्या (Virgo)- रविवार का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए प्यार के मामले में अच्छा रहने वाला है। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी को बाहर डिनर पर ले जा सकते हैं। इस दौरान आप दोनों के रिश्ते में सुधार आएगा। रविवार के दिन अपने पार्टनर की तारीफ करने से वह खुश हो सकता है। रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों को भी करवा चौथ का लाभ मिल सकता है।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम सुख के साथ-साथ आपको परिवार वालों का सहयोग भी मिल सकता है। इस दौरान आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उन्हें तोहफे दे सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वाले लोगों को रविवार के दिन गुस्सा करने से बचना चाहिए। करवा चौथ के दिन अपना मूड अच्छा रखें. अपने पार्टनर के प्रति प्यार भरा रवैया अपनाएं। अगर घर में किसी बात को लेकर तनाव है तो पार्टनर से बात करके समाधान निकाला जा सकता है। अपने जीवनसाथी का सम्मान करें। 

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के मामले में अच्छा रहने वाला है। करवा चौथ के दिन आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जा सकते हैं। इस दौरान अपने पार्टनर को कोई उपहार देने से मामला सुलझ सकता है। शादीशुदा जातकों को भी रविवार का लाभ मिल सकता है। आप घर पर अपने जीवनसाथी के साथ अंतरंग पल बिता सकते हैं।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के मामले में अच्छा रहने वाला है। किसी काम के चलते आपको अपने पार्टनर से दूर रहना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने पार्टनर की यादें सता सकती हैं। उनकी खुशी के लिए उनसे बराबर बात करते रहें। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को भी करवा चौथ का लाभ मिल सकता है। 

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के मामले में अच्छा रहेगा। काम खत्म करने के बाद आप अपने पार्टनर के साथ भरपूर समय बिता सकते हैं। करवा चौथ के दिन पार्टनर से किसी चीज की डिमांड की जा सकती है। अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए उनका साथ दें। 

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए रोमांस की इच्छा व्यक्त कर सकते हैं। पार्टनर से प्रेम झलकता नजर आ रहा है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. अपने पार्टनर पर किसी भी तरह से गुस्सा जाहिर न करें।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार