सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ नगर निगम महिला संगठन की अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष बैठक, लिए गए ये अहम निर्णय

साथ ही कुछ अहम मांगों को हरि झंडी दिखाते हुए शेष कल्याणकारी मांगों को जल्द पूरा किये जाने की बात कही गयी।

Rajat Mishra
  • Sep 21 2024 11:44AM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter- @shwetamedia207

 
उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की महिला अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उनकी समस्याओं व अन्य मुद्दों पर वार्ता करने के लिए संगठन कि अध्यक्ष मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अम्बि बिष्ट की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आहूत की गई। बैठक में तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और विचार विमर्श किया गया।
 
साथ ही कुछ अहम मांगों को हरि झंडी दिखाते हुए शेष कल्याणकारी मांगों को जल्द पूरा किये जाने की बात कही गयी। बैठक में संगठन कि अध्यक्ष अम्बि बिष्ट ने बताया कि नगर निगम लखनऊ में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण के लिए आपकी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया है। यह संगठन महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा, कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण का निर्माण, समान अवसर एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के निरन्तर प्रयासरत है। भविष्य में इस संगठन का विस्तार करते हुए समस्त प्रदेश की महिलाओं को सम्मिलित किए जाने का लक्ष्य है।
 
तदक्रम में उन्होंने अवगत कराया कि निर्धारित किए गए लक्ष्य एवं उ‌द्देश्य की पूर्ति हेतु संगठन के कार्यों के निष्पादन हेतु उचित कार्यस्थल की नितांत आवश्यकता है।साथ ही नवजात शिशुओं के लिए महिलाओं का स्तनपान कक्ष एवं क्रेच संचालन को दृष्टिगत रखते हुए एक कार्यालय कक्ष आवंटित किया जाना बेहद जरूरी है। साथ ही यह भी अनुरोध किया गया कि नगर निगम लखनऊ में वर्ष 2008 में चतुर्थ श्रेणी कर्मियो तथा 2018 में लिपिकीय संवर्ग के स्थायीकरण पश्चात महिला कर्मियों का स्थायीकरण नहीं किया गया है जिससे महिला कर्मियों को सेवा लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है।
 
बैठक में महिलाओं के लिए इन्डोर एक्टिविटीज जैसे कि लूडो, बैडमिन्टन, शतरंज, कैरम इत्यादि की व्यवस्था किये जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही फिजिकल एक्टिविटीज एवं प्रतिभा के उदयन हेतु नृत्य व गायन, कैनवस पेंटिंग, खाना बनाये जाने की प्रतियोगिता कराये जाने का भी निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में सामने रखी गयी मांगो को एक निश्चित समय सीमा में पूरा किये जाने हेतु संगठन को आश्वस्त किया गया। बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार