सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

फेमिदा ने राजकुमारी बनकर की घर वापसी, इस्लाम त्याग कर अपनाया सनातन धर्म

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक घर वापसी की खबर सामने आई है।

Deepika Gupta
  • Apr 6 2025 12:35PM

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक घर वापसी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक मुस्लिम परिवार के 10 लोगों ने अपनी मर्जी से इस्लाम को छोड़कर सनातन धर्म को अपनाया है। वहीं बघरा आश्रम में सभी ने विधिपूर्वक हिंदू धर्म स्वीकार किया। इस परिवार ने 50 साल बाद सनातन धर्म में वापसी की है, जिसके बाद उनके नाम भी बदल दिए गए हैं। ये मामला गुरुवार (3 मार्च 2025) का है।  

यह मामला सहारनपुर के देवबंद का है। बघरा आश्रम में इस परिवार के शुद्धिकरण यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य मृगेंद्र ब्रह्मचारी ने वेद मंत्रों के साथ शुद्धिकरण यज्ञ संपन्न कराया। यशवीर महाराज, जो आश्रम के पीठाधीश्वर हैं, जिसने बताया कि परिवार के बड़े सदस्य 50 साल पहले किसी कारणवश सनातन धर्म को छोड़कर इस्लाम को अपनाए थे। लेकिन अब वे अपनी मर्जी से हिंदू धर्म में घर वापसी की है। 

इस दौरान हवन-यज्ञ कराकर स्वामी यशवीर ने सभी 10 व्यक्तियों की शुद्धि की। 50 साल पहले देवबंद की रहने वाली कश्यप समाज की एक महिला, फेमिदा, ने मुस्लिम धर्म अपनाया था और एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की थी। फेमिदा का कहना है कि वह अधिकतर समय अपने मायके में ही रहती थी, जिससे उसके ससुराल वाले उससे दुश्मनी रखने लगे थे। कुछ साल पहले उसके पति का निधन हो गया और उसके बाद ससुराल वालों ने उसे मायका छोड़कर उनके साथ रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

फेमिदा ने मुजफ्फरनगर के बघरा ब्लॉक स्थित योग साधना आश्रम में पहुंचकर हिंदू धर्म में घर वापसी की। स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि यह परिवार मुस्लिम था, लेकिन उन्होंने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म को अपनाया। शुद्धि यज्ञ के बाद वे सनातन धर्म में वापस आ गए। इस परिवार के सदस्य अब राजकुमारी कश्यप, रेशमा कुमारी पूजा, पलक सविता, महक श्रीमती कविता, दिलजान ब्रजेश कश्यप, आलिया कुमारी पायल, सना कुमारी सोनिया, खुशबू कुमारी साधना, अरमान अमित कश्यप, और इस्लाम विक्रम सिंह बन गए हैं।

राजकुमारी, जो पहले फेमिदा के नाम से जानी जाती थीं, ने बताया कि उन्होंने अपनी इच्छा से मुस्लिम अपनाया था, लेकिन अब वह हिंदू धर्म को पसंद करती हैं और अपने पूरे परिवार के साथ हिंदू धर्म में वापसी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने खुशी-खुशी यह कदम उठाया और उनकी मां ने उन्हें यहां भेजा है।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार