सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Gudi Padwa 2025: महाराष्ट्र में धूमधाम से हुआ मराठी नववर्ष का स्वागत, नागपुर की सड़कों पर भव्य शोभायात्रा, CM फडणवीस ने की गुड़ी की पूजा

Marathi New Year: नए संकल्प, नई ऊर्जा के साथ महाराष्ट्र ने मनाया गुड़ी पड़वा, राष्ट्रपति और नेताओं ने दीं शुभकामनाएं.

Ravi Rohan
  • Mar 30 2025 12:47PM

महाराष्ट्र के नागपुर में गुड़ी पड़वा का पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने पारंपरिक लेझीम नृत्य प्रस्तुत करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली और लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

CM देवेंद्र फडणवीस ने दी शुभकामनाएं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "एक नया संकल्प, एक नई ऊर्जा, हिंदू नववर्ष का यह पर्व मंगलमय हो!" उन्होंने नागपुर स्थित अपने सरकारी आवास पर गुड़ी की पूजा-अर्चना कर नववर्ष का स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने किया पूजन

उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने भी अपने आवास पर परिवार के साथ गुड़ी की स्थापना की और पूजा की। सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "गुड़ी पड़वा नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। महाराष्ट्र के सभी नागरिकों को मराठी नववर्ष की ढेरों शुभकामनाएं!"

राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि "सभी देशवासियों को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजीबू चेइराओबा की शुभकामनाएं। बसंत की शुरुआत होते ही ये त्योहार भारतीय नव वर्ष लेकर आते हैं। ये त्योहार हमारे देश की विविधता और संस्कृति दर्शाते हैं और सामाजिक समरसता का भाव पैदा करते हैं। इन पर्व पर हम नई फसल का जश्न मनाते हैं और प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।"


 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार