सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों को मिलेंगे बेहतर अवसर, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान शिव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Mar 17 2025 9:35AM

सोमवार भगवान शिव और चंद्र देव का दिन होने के कारण इस दिन भगवान शिव और शिव परिवार की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन श्रद्धालु मंदिर में जाकर भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग पर जल अर्पित करते है। सोमवार के दिन चंद्र देव का दिन भी माना जाता है जो स्वयं भगवान भोलेनाथ के श्रृंगार के रूप में उनके सिर पर सुसज्जित है। यदि किसी की जन्म कुण्डली में चन्द्र ग्रह अशुभ स्थिति में है तो इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना से इस अशुभता में कमी आती है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान शिव और चंद्र देव  की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- मेष राशि वालों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी, कारोबारियों को निवेशकों से मदद मिलेगी। लव पार्टनर के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। आपके अतीत की कड़वाहट मीठी यादों में बदल जाएगी। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत से आप सभी का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों को आज धन कमाने से छुट्टी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपके लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार में आपको प्राथमिकता मिलेगी। रविवार को आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज काफी भागदौड़ रहेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों को पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी का सामना करना पड़ेगा। यदि आप व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो किसी बड़े की सलाह अवश्य लें। रविवार होने के बावजूद भी आपको न चाहते हुए भी अचानक ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर बेकार की गतिविधियों के कारण आप अपना और ऑफिस का समय बर्बाद करेंगे।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों को आज अपने भाई की संगति पर ध्यान रखना चाहिए। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन खान-पान को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अपनी संगति को लेकर सतर्क रहें।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों को नैतिक मूल्यों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम और दाम्पत्य जीवन में आपके काम पार्टनर की मदद से समय पर पूरे होंगे। वृद्धि, सर्व अमृतसिद्धि योग बनने से आपको व्यापार से लाभ मिलेगा। कार्यभार बढ़ने से चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि के लोगों का मन बेचैन रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। परिवार में किसी रिश्तेदार के घर जाने की योजना बन सकती है। मेहनत से तरक्की के द्वार खुलेंगे, नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ व्यापारी भी मेहनत के लिए तैयार रहें।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों के नए संपर्क उनके काम में बाधा उत्पन्न करेंगे। आपकी ऑफिस यात्रा रद्द हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आपके लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों को अपने लाभ को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। आप शेयर बाजार और लाभ बाजार में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए व्यापारियों को अपनी मेहनत का स्तर ऊंचा रखना होगा, तभी आप अपने सपनों को साकार कर पाएंगे।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों का राजनीति में किसी से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में बेहतर संचार से बाजार पर आपकी पकड़ मजबूत होगी।

मकर (Capricorn)- मकर राशि के लोगों को धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर पदोन्नति की चाहत रखने वालों की इच्छा पूरी हो सकती है। गुस्से में आप अपने साथी या दोस्त को कुछ बुरा-भला कह सकते हैं, अगर ऐसा होता है तो माफी मांगने में देर न करें।

कुंभ (Aquarius)-  कुंभ राशि के जातकों को अपने वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। प्रेम जीवन में अपने साथी की भावनाओं को समझते हुए व्यवहार करें। अपना रविवार व्यर्थ न गँवाएँ। परिवार में संपत्ति से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों को साझेदारी के व्यवसाय से लाभ होगा। व्यापार में की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कार्यस्थल पर टीमवर्क और अपनी प्रतिभा से किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार