सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Mann Ki Baat: PM मोदी ने 'मन की बात' के 119वें एपिसोड को किया संबोधित, कहा-'AI में भारत की प्रगति की दुनिया कर रही सराहना'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को अपने कार्यक्रम 'मन की बात' के 119वें एपिसोड के साथ देशवासियों को संबोधित किया।

Deepika Gupta
  • Feb 23 2025 11:22AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को अपने कार्यक्रम 'मन की बात' के 119वें एपिसोड के साथ देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, "इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में शतक का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भांति जानते हैं, लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत ने अंतरिक्ष में जो शानदार शतक बनाई है उसकी बात करने वाला हूं। पिछले महीने देश इसरो (ISRO) के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग के साक्षी बने हैं। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे अंतरिक्ष विज्ञान में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है। हमारी अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी।"

एआई के क्षेत्र में भी भारत नई उंचाइयों तक पहुंच रहा है। स्पेस सेक्टर हो या फिर एआई युवाओं की भागीदारी काफी तेजी से बढ़ रही है। AI में भारत की प्रगति की दुनिया सराहना कर रही है। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। सभी विद्याएं देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं। बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। संविधान सभा में हंसा मेहता जी ने कहा था। पीएम मोदी ने कहा कि इंस्टाग्राम और एक्स को एक दिन के लिए देश की महिलाओं को समर्पित किया जाएगा। प्लेटफॉर्म भले ही मेरा होगा, लेकिन वहां उनके अनुभव और चुनौतियों को 8 मार्च को मेरे एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट से दुनिया तक उनकी बात को पहुंचाया जाएगा।

 मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आने वाले कुछ ही दिनों में हम 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों का, युवाओं की विज्ञान में दिलचस्पी और जुनून होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक विचार है, जिसे आप 'एक दिन वैज्ञानिक के रूप में' कह सकते हैं, यानि, आप अपना एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में, एक वैज्ञानिक के रूप में, बिताकर देखें। आप अपनी सुविधा के अनुसार, अपनी मर्जी के अनुसार, कोई भी दिन चुन सकते हैं।"

पीएम मोदी ने कहा, "हाल ही में, मैं AI के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। वहां दुनिया ने इस क्षेत्र में भारत की प्रगति की खूब सराहना की। हमारे देश के लोग आज AI का उपयोग किस-किस तरह से कर रहे हैं, इसके उदाहरण भी हमें देखने को मिल रहे हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "अगले महीने 8 मार्च को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' है। यह हमारी नारी-शक्ति को नमन करने का एक विशेष अवसर होता है। देवी माहात्म्य में कहा गया है - विद्या : समस्ता: तव देवि भेदाः  स्त्रीय: समस्ताः सकला जगत्सु। अर्थात सभी विद्याएं, देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है।"





सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार