सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल से बदलेगा भाग्य का खेल, मेष से मीन तक जानिए आज का राशिफल और उपाय

Dainik Rashifal: आज किस राशि की बदलेगी किस्मत? जानिए करियर, सेहत और प्रेम जीवन पर ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव।

Ravi Rohan
  • Apr 17 2025 8:22AM
ग्रहों की बदलती चाल और नक्षत्रों की स्थिति आपके दिन को बना भी सकती है और बिगाड़ भी। आज दिनांक 17 अप्रैल 2025, दिन गुरुवार है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है- तो यह राशिफल आपके लिए है। जानिए किस राशि वालों को मिलेगी करियर में तरक्की, कौन रखे सेहत को लेकर सतर्कता, और किनके प्रेम जीवन में आएगी मिठास। साथ ही जानें दिन को बेहतर बनाने के लिए खास उपाय, शुभ रंग और शुभ अंक।
 
मेष: आज का दिन करियर के लिहाज से आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। हालांकि, सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें। शरीर में थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। प्रेम जीवन में संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें और चने की दाल का दान करें। शुभ रंग: पीला, नारंगी। शुभ अंक: 01, 09
 
वृषभ: नौकरी में उन्नति के संकेत मिल सकते हैं। विशेषकर टीचिंग, बैंकिंग या आईटी से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। परंतु, गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो किसी अपने से टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है। उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें, विष्णु पूजा लाभकारी रहेगी। शुभ रंग: हरा, बैंगनी। शुभ अंक: 03, 08
 
मिथुन: करियर और बिजनेस दोनों ही क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अधूरी पढ़ाई या रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और तिल का दान करें। शुभ रंग: हरा, सफेद। शुभ अंक: 04, 08
 
कर्क: शिक्षा और करियर दोनों क्षेत्रों में प्रगति संभव है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक परिणाम पाने के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे। लव लाइफ में थोड़ी उलझनें रह सकती हैं। उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग: पीला, नारंगी
 
सिंह: कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा और पुराने विवाद भी सुलझ सकते हैं। लव लाइफ को और बेहतर बनाने के लिए साथ में कहीं यात्रा की योजना बनाएं। उपाय: विष्णु उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग: नारंगी, पीला। शुभ अंक: 02, 09
 
कन्या: बिजनेस में सफलता मिल सकती है और पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। धार्मिक यात्रा मन को शांति देगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें और चावल-गुड़ का दान करें। शुभ रंग: हरा, लाल। शुभ अंक: 01, 03
 
तुला: आज आपको नौकरी में कुछ नया और लाभदायक अवसर मिल सकता है। घर में कोई धार्मिक आयोजन संभव है। यात्रा सुखद हो सकती है। लेकिन बिजनेस पेपरवर्क में सावधानी रखें। उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और मूंग-उड़द का दान करें। शुभ रंग: हरा, नीला। शुभ अंक: 03, 06
 
वृश्चिक: धन आगमन के योग हैं। जॉब में तरक्की से जुड़ी कुछ पुरानी चिंताओं का समाधान मिलेगा। नई डील से फायदे के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। उपाय: भगवान विष्णु मंदिर जाएं और गेहूं का दान करें। शुभ रंग: नारंगी, लाल। शुभ अंक: 03, 07
 
धनु: धार्मिक रुचि बढ़ेगी और धन लाभ की संभावनाएं बनेंगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें, विशेष रूप से लीवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं। उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग: लाल, सफेद। शुभ अंक: 02, 09
 
मकर: करियर में उन्नति के योग हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और कोई नई दिशा मिलने की संभावना है। जॉब में बदलाव का विचार भी आ सकता है। उपाय: हनुमान जी को लड्डू और फल चढ़ाएं। सात अनाज का दान करें। शुभ रंग: नीला, हरा। शुभ अंक: 01, 02
 
कुंभ: काम की अधिकता रहेगी लेकिन सब कुछ समय पर पूरा कर पाएंगे। प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। उपाय: माता के मंदिर जाएं और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग: नीला, बैंगनी। शुभ अंक: 04, 07
 
मीन: आज का दिन व्यापार और करियर के लिहाज से शुभ है। ऑफिस में तनाव की स्थिति आ सकती है, लेकिन मित्रों का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। उपाय: श्री सूक्तम का पाठ करें और फलों का दान करें। शुभ रंग: नारंगी, सफेद। शुभ अंक: 02, 03

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार