शुक्रवार मां लक्ष्मी और शुक्र देव का दिन है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन से जीवन में कभी भी सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती। इसके साथ ही शुक्र ग्रह की शुभता से सौंदर्य में निखार, ऐश्वर्य, कीर्ति और धन-दौलत प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए आज नौकरी में स्थानांतरण के योग है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी करने वाले लोगों को आज ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सहयोगी जनों से मतभेद उभर सकते हैं। किसी के बहकावे में न आए। महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष बढ़ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए अन्यथा आप बीमार पड़ सकते हैं। आपको अपने व्यापार को आगे बढ़ाना होगा तभी आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।
मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो आप स्वस्थ रहेंगे।
कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। अपना ज्ञान विकसित करने का प्रयास करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
सिंह (Leo)- सिंह राशि वाले लोगों के लिए दिन परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए अपने काम पर ध्यान देना होगा। आप खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें। नौकरी करने वालों को आज दफ्तर में अधिक काम करना पड़ सकता है।
कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में आय कम होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जीवन में कुछ बेहतर करने के बारे में सोचें। नौकरी करने वालों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
तुला (Libra)- तुला राशि वाले लोगों को उनका मनचाहा प्यार मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अगर आप जीवन में कुछ बेहतर करना चाहते हैं तो कोशिश करना मत छोड़िए। मेहनत करते रहें, सफलता मिलेगी।
वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे। युवाओं को करियर पर ध्यान देना चाहिए. अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने जीवन में हर कठिन क्षण का सामना करने का साहस रखें।
धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र की दृष्टि से कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। मेहनत करते रहें, सफलता मिल सकती है। आज आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करना होगा।
मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार करने वाले लोगों के व्यवसाय में स्थित समान रहेगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने जीवन को बेहतर बनाते रहें। खुश रहने का प्रयास करो। परिवार के साथ समय व्यतीत करो।
कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि लोगों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। आज कार्यस्थल पर आपको प्रशंसा मिलेगी। नौकरी करने वाले लोग अपना काम अच्छे से करें, नौकरी में पदोन्नति मिलेगी।
मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम करते रहो। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपनी सेहत का ख्याल रखना।