सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

'आसमान में ईद का चांद निकालने के साथ होंगे बम धमाके, दंगों के भी आसार...', सोशल मीडिया पोस्ट से अलर्ट हुई मुंबई और दिल्ली की पुलिस

31 मार्च और 1 अप्रैल को ईद के दौरान दिल्ली और मुंबई में बम धमाके और और सांप्रदायिक हिंसा की आशंका, पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था।

Ravi Rohan
  • Mar 29 2025 3:15PM

ईद के मौके पर दिल्ली और मुंबई में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से पुलिस को यह चेतावनी दी गई है कि ईद के मौके पर 31 मार्च और 1 अप्रैल 2025 को कुछ खास स्थानों पर हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी और बम धमाके हो सकते हैं। इस चेतावनी के बाद दोनों शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मुंबई पुलिस ने इस चेतावनी के बाद सुरक्षा में सख्ती बढ़ा दी है। पोस्ट में कहा गया है कि कुछ विशेष स्थानों पर दंगे और बम विस्फोट हो सकते हैं, जिनमें डोंगरी जैसे इलाके शामिल हैं। यह भी दावा किया गया कि यहां कुछ अवैध घुसपैठिए, जैसे रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी, इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।

नवी मुंबई पुलिस को अलर्ट किया गया

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, इस पोस्ट में नवी मुंबई पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को टैग किया गया था। पोस्ट के बाद नवी मुंबई में पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर सेल सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले व्यक्ति का पता लगाने में जुटा है।

डोंगरी इलाके में बढ़ाई गई गश्त

फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, डोंगरी इलाके में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। फिलहाल, वहां किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नहीं मिली है। मुंबई पुलिस का कहना है कि वे अपराध शाखा, आतंकवाद निरोधक दस्ता और विशेष शाखा के साथ मिलकर स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया है कि जरूरी कदम उठाए गए हैं।

पोस्ट में क्या लिखा था?

पोस्ट में कहा गया, "मुंबई पुलिस को सतर्क रहना चाहिए! 31 मार्च और 1 अप्रैल 2025 को ईद के दौरान कुछ अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तानी घुसपैठिए, जो डोंगरी जैसे इलाकों में रहते हैं, हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी और बम धमाके कर सकते हैं।" नवी मुंबई पुलिस ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए व्यक्ति से अतिरिक्त जानकारी देने की अपील की है।

दिल्ली में भी दी गई चेतावनी

जिस व्यक्ति ने मुंबई को चेतावनी दी थी, उसने अब दिल्ली सरकार को भी अलर्ट किया है। उसने अपनी पोस्ट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस को टैग किया। उसने लिखा कि दिल्ली में चांदनी चौक, जामा मस्जिद और जहांगीरपुरी जैसे स्थानों पर भी इसी तरह के दंगे या बम धमाके हो सकते हैं। यह पोस्ट 31 मार्च और 1 अप्रैल 2025 के दौरान दिल्ली और यूपी में संभावित सुरक्षा खतरों को लेकर सतर्कता बरतने की अपील कर रही है।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार