सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

झारखंड का गिरिडीह भी बना हिन्दूफोबिया का ठिकाना... रामभक्तों पर उन्मादी पथराव के बाद तनाव

Giridih: रामनवमी से पहले गिरिडीह में फिर झड़प, रातभर चला हंगामा, पुलिस ने संभाली कमान।

Ravi Rohan
  • Apr 1 2025 6:42PM

झारखंड के गिरिडीह में ईद के दिन दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। यह घटना सोमवार (31 मार्च) की सुबह 10:30 बजे की बताई जा रही है, जब एक हिन्दू युवक रास्ते से गुजर रहा था और मुस्लिम पक्ष के लोग वहां खड़े थे। मामूली बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो जल्द ही उग्र हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मुस्लिमों ने झुंड बनाकर पथराव शुरू कर दिया, जिससेअफरातफरी मच गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह इलाके की है। 

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत करने का प्रयास किया। इसके अलावा, डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को मौके से खदेड़ दिया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया। डीएसपी ने बताया कि विवाद मामूली था और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामनवमी का डंका बजने के बाद कुछ मुस्लिम लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। उनके हाथ में तलवार भी थे। बताया जा रहा है कि एक तरफ ईद मिलन कार्यक्रम चल रहा था और दूसरी ओर मंदिर में नवरात्रि एवं रामनवमी के आयोजन हो रहे थे। इसी दौरान तनाव बढ़ा और विवाद उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी ऐसे विवाद सामने आ चुके हैं, जिससे यहां के माहौल को संवेदनशील माना जाता है। बताया जा रहा है कि गली में हिंदुओं की संख्या कम है, इसलिए मुस्लिम उनपर हावी होने की कोशिश में जुटें रहते हैं।  

रात में फिर हुआ पथराव, बढ़ाई गई सुरक्षा


रात करीब नौ बजे फिर से विवाद भड़क उठा और दोनों पक्षों के बीच घमासान हुआ। प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

इतिहास में पहले भी हो चुकी है हिंसा


गिरिडीह में इस तरह के विवाद पहले भी हिंसक घटनाओं में तब्दील हो चुके हैं। 2018 में भी रामनवमी जुलूस के दौरान तनाव उत्पन्न हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। प्रशासन इस इलाके को संवेदनशील मानते हुए इस बार भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार