सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान गणेश की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Apr 16 2025 9:47AM

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। बुधवार के दिन बुध ग्रह को अनुकूल बनाने और गणेशजी की कृपा पाने के लिए हरी मूंग का दान करें, बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं। ऐसा करने पर बुद्धि, विद्या में वृद्धि होती है. वाणी में निखार आता है। शुभ कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे होते हैं, स्वास्थ लाभ मिलता है। 

मेष (Aries)- मेष राशि वालों का आज किसी से विवाद हो सकता है, शांत रहें। प्रतियोगी छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करनी चाहिए। महत्वपूर्ण बातें लिखकर रखें, आपका भविष्य सुरक्षित रहेगा। बॉस नाखुश होने पर काम दोबारा करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने पद और प्रतिष्ठा की रक्षा करते हुए काम करें, घर और वाहन को व्यवस्थित रखें। तेजी से बढ़ रहे वजन को कम करें, स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खिलाड़ी बोलने में संकोच करेंगे। व्यापार में कठिनाई है, धैर्य से काम लें।

वृष (Taurus)- वृषभ राशि के पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। नए रिश्ते में जल्दबाजी न करें। ऑफिस का काम समय पर पूरा करें। अच्छी संगति से काम सुधरेगा। दूसरों से ईर्ष्या न करें। खान-पान में सावधानी बरतें। बड़े व्यापारियों को टेंडर मिल सकते हैं। मेहनत से लाभ मिलेगा, ग्राहकों से अच्छा व्यवहार करें। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ और हँसी-मज़ाक रहेगा। खिलाड़ियों को बुरी संगत से दूर रहना चाहिए।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों की पुरानी बीमारियाँ ठीक होंगी। कार्यस्थल पर आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। खिलाड़ियों को संतुलन बनाए रखना चाहिए। शॉपिंग लिस्ट बना लें, खर्चे नियंत्रित रहेंगे। पारिवारिक विवादों को भूलकर नए सिरे से जुड़ें। बेहतर सर्विस से व्यापार में लाभ होगा। नेटवर्क को सक्रिय रखें। प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन कोर्स करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि के जातकों को ध्यान और एकाग्रता से सफलता मिलेगी। ब्याज पर लाभ मिलने के संकेत हैं। साझेदारी में निर्णय पहले विचार-विमर्श कर लें। प्रेम संबंध में माफ़ी पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। करियर पर पूरा ध्यान दें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। फिट रहने के लिए व्यायाम करें।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों को आज संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है, सावधान रहें। वैवाहिक मतभेदों से बचें, बातचीत करें। कठिन मामलों में गुरु की मदद लें। व्यावसायिक निर्णय सावधानी से लें। सुरक्षा व्यवस्था की जांच करें। माता-पिता से मतभेद न होने दें। मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। लक्ष्य आधारित काम के लिए नेटवर्क सक्रिय रखें। ऑफिस में विनम्र रहें। खिलाड़ियों को किसी गतिविधि में परेशान किया जा सकता है।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों का साहस और पराक्रम बढ़ेगा। कलाकार, खिलाड़ी, विद्यार्थी सफल होंगे। बॉस से कोई गलतफहमी है तो उनसे बात करें। परिवार के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी को नाराज़ न करें, खास तौर पर सालगिरह पर। कारोबार में आत्मविश्वास बनाए रखें लेकिन मेहनत जारी रखें। सूर्य को जल चढ़ाकर दिन की शुरुआत करें। मधुमेह के रोगियों को खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

तुला (Libra)- तुला राशि वाले आज आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। अकेलापन महसूस हो तो दोस्तों से बात करें। ऑफिस में सामान्य दिन बिताएं, जोखिम न लें। प्रमोशन के लिए पेंडिंग काम निपटा लें। मौका मिलते ही सीखे हुए हुनर को आजमाएं। बिक्री कम हो तो ग्राहक से फीडबैक लें। नए और पुराने ग्राहकों के बीच संतुलन बनाए रखें। भाई-बहनों से तालमेल अच्छा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों की बुद्धि और उत्साह में वृद्धि होगी। व्यापार में सफलता के कारण सम्मान में वृद्धि होगी। मन को एकाग्र रखें, आत्मसंयम रखें। जो मदद मांगे उनकी मदद करें। ऑफिस के प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए टीम की मदद लें। प्रबंधन कौशल दिखेगा, आपको जिम्मेदारी बढ़ सकती है। छात्रों को बिना किसी दबाव के पढ़ाई करनी चाहिए।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों के विदेश से जुड़े काम रुक सकते हैं। तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से बचें। अगर आपको नई ज़िम्मेदारियाँ मिलती हैं, तो उन्हें पूरी निष्ठा से निभाएँ। ऑफिस का महत्वपूर्ण डेटा संभाल कर रखें। चालाक सहकर्मियों से सावधान रहें। छोटे बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें। अपने व्यवसायिक डेटा को हैकिंग से बचाएं। कुछ काम रुक सकते हैं, धैर्य रखें। जोड़ों के दर्द से बचें, दवाइयां लेते रहें और व्यायाम करते रहें।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों को लाभ बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। व्यवहार में बदलाव सराहनीय रहेगा। समय प्रबंधन से विद्यार्थी जीवन में सुधार आएगा। व्यापारिक ऋण समय पर चुकाएं। लंबित सरकारी काम निपटाने पर ध्यान दें। जीवनसाथी से विवाद न करें। कफ रोग से पीड़ित रोगी सावधान रहें। नई नौकरी के लिए आवेदन करें। कोई अच्छा ऑफर आपको मानसिक शांति देगा। खेलकूद में व्यसन से बचें, परिवार में विवाद से बचें।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वाले आज कामकाज में व्यस्त रहेंगे। पुराने व्यापारिक संबंध बेहतर होंगे। छोटे सहकर्मियों से ज्ञान साझा करें। अध्ययन सामग्री संभालकर रखें। बच्चों के व्यवहार पर ध्यान दें। थायराइड के मरीजों को नियमित रूप से दवा लेनी चाहिए। प्रबंधन कौशल दिखाने से सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। खाद्य पदार्थों के कारोबारियों को गुणवत्ता बनाए रखनी चाहिए।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों का सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा। पढ़ाई करते समय मन भटकता है तो मां से बात करें। पैतृक कारोबार में बड़ों के अनुभव को अपनाएं। नए सौदे सोच-समझकर करें। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लें। व्यक्तित्व विकास के लिए समय उपयुक्त है। स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। समय पर अपना काम पूरा करें, मेहनत से पदोन्नति मिलेगी। आपको अपने वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार