सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

BLA का अटैक, पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक... बलूचिस्तान की 'आजादी के लिए' अब आर-पार की लड़ाई, जानिए क्या है मकसद?

Pakistan Train Hijack: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी क्या है,क्यों ली पाकिस्तान से सीधी टक्कर?

Jitin Pandey
  • Mar 11 2025 6:43PM

पाकिस्तान के बलूच प्रान्त में  सक्रिय आतंकी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA), पिछले कई वर्षो से अलग बलूच प्रान्त की माँग को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ अप्रत्यक्ष युद्ध जारी किये हुए हैं. BLA पहले भी बलूचिस्तान में हुए विकास कार्यों के विरोध के रुप में गैस पाइप लाइन उड़ाना, सेना पर व गैर स्थानीय लोगों पर हमले करना जैसी विभिन्न घटनाओ में शामिल रहा है. इसी क्रम  में आज पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर  लिया है जिसने दुनियाभर को चौंका दिया हैं। 

BLA मुख्य रूप से अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में सक्रिय है. BLA पाकिस्तान पर बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों (सोना, तेल, तांबा और अन्य खनिज) का शोषण करने और क्षेत्र में मानवाधिकारों के हनन का आरोप भी लगाता रहा है। 

BLA का इतिहास क्या है?

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) बलूच राष्ट्रवादी चरमपंथी संगठन है, जो मुख्य रूप से अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में सक्रिय है. यहीं से यह संगठन पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हमले करता रहता है. BLA का मुख्य मकसद बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर स्वतंत्र राष्ट्र बनाना है. BLA पाकिस्तान पर बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों (तेल, सोना, तांबा और अन्य खनिज) का शोषण करने और क्षेत्र में मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाता है. 

क्या है  BLA का उद्देश्य?

BLA का उद्देश्य बहुत स्पष्ट है, बलूचिस्तान को स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के साथ संगठन का कहना है कि पाकिस्तान बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन तो करता है,परन्तु  वहां के लोगों को इस विकास  में शामिल नहीं किया जाता हैं. साथ ही, मानवाधिकारों का उलंघन  किया जाता रहा  है. पाकिस्तान आर्मी अक्सर बलूच कार्यकर्ताओं का अपहरण और हत्या जैसी  की घटनाएं तो हैं ही साथ ही महिलाओ के खिलाफ अत्याचार आमबात हैं. यही कारण है कि BLA पिछले कई वर्षों से पाकिस्तान के ख़िलाफ़ गोर्रिला लड़ाई लड़ रहा है. BLA पहले छोटे-छोटे हमले करता था, लेकिन हाल के वर्षों  में  बड़े हमलों की संख्या में तीव्रता आई  है. इसमें से ज्यादातर आत्मघाती हमलों को BLA की 'मजीद ब्रिगेड' अंजाम देते हैं.

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार