सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से डीएम ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा तेलीबाग शनिदेव मंदिर जंक्शन, उतराठिया जंक्शन, अर्जुनगंज जंक्शन पर लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य और मरी माता मंदिर स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया गया।

Rajat Mishra
  • Feb 13 2025 8:15PM

इनपुट-अंशुमान दुबे, लखनऊ

 
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व सड़क सुरक्षा बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा तेलीबाग शनिदेव मंदिर जंक्शन, उतराठिया जंक्शन, अर्जुनगंज जंक्शन पर लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य और मरी माता मंदिर स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया गया।  
 
निरीक्षण की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा तेलीबाग स्थित शनि देव मंदिर जंक्शन से की गई। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सतेंद्र नाथ द्वारा बताया गया कि उक्त जंक्शन पर अत्यधिक जाम की समस्या होती थी, जिसके लिए विभाग द्वारा जंक्शन पर स्थित दोनों आइलैंड को 2-2 मीटर छोटा किया गया है। उक्त के साथ ही बस स्टॉप को भी आगे शिफ्ट किया गया है। उक्त के अतिरिक्त चौराहे पर स्थित रोटरी को भी हटाया जाना है जिसको हटाने का कार्य एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। साथ ही चौराहे पर 2 फ्री लेफ्ट का भी निर्माण कराया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की एक सप्ताह में सभी कार्य पूरे करते हुए ट्रैफिक सिग्नल स्थापित करके कार्यशील किया जाए। उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर डॉ सचिन वर्मा को जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की लोक निर्माण विभाग के कार्य पूर्ण होने के बाद जंक्शन पर यातायात के सुचारू संचालन हेतु एआरएम रोडवेज व नगर निगम जोनल अधिकारी के साथ अभियान चलाया जाए की जंक्शन के चारों तरफ 15 मीटर की परिधि में कोई बस, वाहन, ई रिक्शा, ठेले आदि न रूकने पाए। जंक्शन को क्लियर रखा जाए किसी भी प्रकार के वाहन आदि का जंक्शन पर ठहराव न होने पाए। 
 
उक्त के बाद जिलाधिकारी उतराठिया जंक्शन पहुंचे। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि जंक्शन की दोनों साइड की शहीद पथ की सर्विस लेन के ब्लैक टॉप का कार्य चल रहा है। उक्त कार्य एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि उक्त मार्ग पहले कच्चा था जिस पर जल भराव की समस्या भी होती थी, जिसको सड़क सुरक्षा मद से ब्लैक टॉप कराया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि जंक्शन के चारों तरफ फ्री लेफ्ट का भी निर्माण कराया जाना है जिसके लिए पोल शिफ्टिंग का भी कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उतराठिया जंक्शन की सर्विस रोड पर ऑटो स्टैंड पाया गया। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर को निर्देश दिए गए की उक्त ऑटो स्टैंड को आगे शिफ्ट कराया जाए। चौराहों को पूरी तरह से क्लियर रखा जाए, ताकि यातायात के आवागमन में कोई बांधा न आने पाए।
 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि शहीद पथ पर कट (स्लिप रोड) है उन सभी के 100 मीटर पहले डायरेक्शन के साइन एज लगवाना सुनिश्चित किया जाए। अर्जुनगंज जंक्शन का निरीक्षण करने के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि उक्त रोड का चौड़ीकरण एवं डीबीएम का कार्य प्रगति पर है। 900 मीटर चौड़ीकरण का कार्य अभी बचा हुआ है। जिसके सम्बन्ध में निर्देश दिए गए की अतिरिक्त मैंन पवार लगाते हुए कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए एवं साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्त कार्य भी सम्मिलित किए जाएंI
 
उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा मरी माता मंदिर स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर का भी निरीक्षण किया गया। परियोजना अधिकारी सेतु निगम इकाई 2 अमित वर्मा द्वारा बताया गया कि लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग के किमी-10 में मरी माता मंदिर स्थित सकरे लघु सेतु के स्थान पर 5x6x6 मीटर स्पॉन के आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट, पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग का निर्माण 1592.66 लाख की लागत से कराया जा रहा है। दिसंबर 2025 में जिसका निर्माण कार्य पूरा होना है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कल्वर्ट निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जिसके सम्बन्ध में निर्देश दिए गए की निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए तय समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार